पटाखों के विवाद में पलटा मामला, दूसरे पक्ष पर भी एफआईआर
नागपुर .
दुकान के सामने पटाखे फोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब दोतरफा पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया है. जरीपटका के चौधरी चौक में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पहले भरत साधवानी और उनके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. अब दूसरे पक्ष की शिकायत पर रोहित गेहानी और उनके परिवार के सदस्यों समेत छह लोगों के खिलाफ भी दंगा और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है. घटना 6 नवंबर की रात की है. चौधरी चौक में दुकान के सामने पटाखे फोड़ने को लेकर रोहित गेहानी और भरत साधवानी के परिवारों के बीच विवाद हुआ था. विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई. पहले रोहित गेहानी और उनके परिजनों पर हमला करने के आरोप में भरत साधवानी तथा उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ जरीटका पुलिस ने मामला दर्ज किया था.
अब भरत साधवानी ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उनका आरोप है कि रोहित गेहानी की बर्तन की दुकान है और दुकान के सामने सामान रखे जाने से यातायात बाधित होता है. इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच पहले से विवाद चल रहा था. भरत के मुताबिक, 6 नवंबर की रात उनका बेटा दुकान के सामने पटाखे फोड़ रहा था. इसी दौरान सौम्या गेहानी ने उसे गालियां दी. इसके बाद विवाद बढ़ गया और लकड़ी के बेलन तथा सब्जी से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया गया. भरत की पत्नी और साला बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया गया. भरत ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट और धक्का-मुक्की के दौरान उनके गले से सोने की चेन गिर गई। उनकी शिकायत पर जरिपटका पुलिस ने रोहित गेहानी, भरत गेहानी, सौम्या गेहानी, चंदर गेहानी और तीन अन्य लोगों के खिलाफ दंगा और मारपीट का मामला दर्ज किया है.
गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।