मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:47 IST

नागपुर पुलिस के रोड सेफ्टी अभियानों को SKOCH Award 2026 के लिए नामांकन

नागपुर : नागपुर सिटी पुलिस और हाईवे ट्रैफिक पुलिस, नागपुर की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे 'ऑपरेशन U-Turn' और 'ऑपरेशन Safe Roads' को SKOCH Award 2026 के लिए नामांकित किया गया है।

इन अभियानों का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025 से अब तक इन अभियानों के माध्यम से 400 से अधिक लोगों की जान बचाने में सफलता मिली है।

अब इस प्रोजेक्ट के लिए वोटिंग राउंड शुरू हो गया है। नागपुर पुलिस की ओर से नागरिकों से इस पहल को समर्थन देने और प्रोजेक्ट के लिए मतदान करने की अपील की जा रही है।

वोटिंग की प्रक्रिया नागरिकों को स्क्रीन शेयरिंग के माध्यम से समझाई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इस रोड सेफ्टी अभियान को अपना समर्थन दे सकें।

रोड सेफ्टी के लिए किए जा रहे इन प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने से नागपुर के सड़क सुरक्षा अभियानों को नई दिशा और प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे