मेडिकल स्टोर संचालक से 32 लाख की ठगी
नागपुर.
शेयर ट्रेडिंग और आईपीओ में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर एक व्यक्ति से 32 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी किए जाने का मामला सामने आया है. आरोपियों ने टेलीग्राम ग्रुप, फर्जी ट्रेडिंग वेबसाइट और कस्टमर केयर के माध्यम से पीड़ित को अपने जाल में फंसाया. प्राप्त शिकायत के अनुसार पीड़ित वंजारी नगर निवासी राजभाऊ भस्मे का मेडिकल स्टोर है. साइबर अपराधियों ने शेयर ट्रेडिंग के टिप्स और आकर्षक मुनाफे का लालच देकर भस्मे का भरोसा हासिल किया. फर्जी ट्रेडिंग वेबसाइट पर भस्मे से आधार कार्ड और पैन कार्ड अपलोड करवाकर ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाया. आईपीओ, शेयर ट्रेडिंग और टैक्स के नाम पर अलग-अलग समय पर भस्मे से यूपीआई आईडी और बैंक खातों के माध्यम से कुल 32 लाख रुपये जमा करवाए. भस्मे को उम्मीद थी कि निवेश की गई रकम से अच्छा मुनाफा मिलेगा, लेकिन आरोपियों ने न तो कोई मुनाफा दिया और न ही निवेश की मूल रकम वापस की। इस प्रकार कथित तौर पर आर्थिक धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया. पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.
गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।