लिबर्टी चौक पर सड़क बनी अखाड़ा
साईड नहीं देने पर एसटी चालक को पीटा, मोबाइल कैमरे में कैद वीडियो वायरल
नागपुर.
सड़क पर साइड देने की मामूली बात चार युवकों को इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने लिबर्टी चौक के पास एसटी बस चालक की घेरकर पिटाई कर दी. सड़क पर चलती गुंडागर्दी का यह नजारा देखकर राहगीर भी हैरान रह गए. सड़क का नजारा किसी अखाड़े जैसा हो गया था. किसी ने पूरी वारदात अपने मोबाइल में कैद कर ली. अब मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटना की सूचना मिलने पर सदर पुलिस के बीट मार्शल मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक चारों युवक वहां से भाग चुके थे. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि फिलहाल इस मामले में किसी ने पुलिस थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है. आखिर साइड देने जैसी मामूली बात पर किसी को सड़क पर मारपीट करने का अधिकार किसने दिया? क्या अब नागपुर की सड़कों पर अपनी मर्जी से रास्ता नहीं मिलने पर किसी को भी घेरकर पीटा जाएगा? वायरल वीडियो के बाद अब आरोपियों की पहचान और पुलिस की कार्रवाई पर निगाहें टिकी हैं.
गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।