मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
19:47 IST

लकड़गंज में गुटखा बेचनेवाले पानठेले पर छापा

नागपुर के लकड़गंज में पुलिस आयुक्त विश्वास नागरे पाटिल की एस्कार्ट टीम ने पानठेला संचालक को गुटखा और पान मसाले की बिक्री करते हुए पकड़ा है. कार्रवाई में 95 हजार 776 रुपये का माल बरामद किया गया है. एस्कॉर्ट टीम के एपीआई भगवान कोली को गश्त के दौरान सतनामी नगर चौक स्थित हीरा पान पैलेस में प्रतिबंधित गुटखा और पान मसाले की बिक्री किए जाने का पता चला. टीम ने लकड़गंज थाने के नाईट अफसर सोनल शिंदे की मदद से पानठेले की तलाशी ली. वहां से 89 हजार 146 रुपये कीमत का प्रतिबंधित सुगंधित पान मसाला और गुटखा बरामद हुआ. प्रतिबंधित सिगरेट और 16 हजार 630 रुपये भी मिले. पानठेला संचालक बादल मोतीलाल काटोके (25) भरतवाड़ा, पुनापुर, पारडी के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन अधिकारी की शिकायत पर लकड़गंज थाने में मामला दर्ज किया गया है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे