कोल इंडिया मुख्यालय में आरटीआई एक्सपर्ट नवीन अग्रवाल का व्याख्यान होगा
देश की सबसे बड़ी कोयला कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने अपने कोलकाता मुख्यालय में आरटीआई कानून पर एक दिन की वर्कशॉप रखी है, जिसमें नागपुर के नवीन अग्रवाल मुख्य वक्ता होंगे।
देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी और भारत सरकार के अंडर आने वाली प्रतिष्ठित महारत्न सेंट्रल पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग, कोल इंडिया लिमिटेड ने सूचना का अधिकार कानून, 2005 पर एक दिन की खास वर्कशॉप का आयोजन किया है। यह वर्कशॉप 1 अक्टूबर 2026 को होगी। इस अहम कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर नागपुर के जाने-माने राष्ट्रीय स्तर के आरटीआई ट्रेनर नवीन महेशकुमार अग्रवाल को बुलाया गया है, जो नागपुर के दादा रामचंद बाखरू सिंधु महाविद्यालय में रजिस्ट्रार के पद पर हैं।
यह वर्कशॉप कोल इंडिया लिमिटेड के कोलकाता (पश्चिम बंगाल) स्थित मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में होगी। इस सेशन में कोल इंडिया मुख्यालय के सेंट्रल पब्लिक इंफॉर्मेशन ऑफिसर (सीपीआईओ), फर्स्ट अपीलेट अथॉरिटी और सीनियर प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे।
इस खास ट्रेनिंग सेशन में नवीन अग्रवाल हिंदी में सूचना का अधिकार कानून, 2005 के व्यावहारिक क्रियान्वयन पर विस्तार से मार्गदर्शन देंगे। इसके साथ ही वे हाल के कोर्ट के फैसलों, अपील की प्रक्रिया और पारदर्शी प्रशासनिक कामकाज को लेकर भी जानकारी देंगे।
बता दें कि नवीन अग्रवाल, भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (डीओपीटी) और पुणे के यशदा से सर्टिफाइड राष्ट्रीय स्तर के ट्रेनर हैं। देश की एक प्रतिष्ठित महारत्न कंपनी की ओर से उन्हें मुख्य वक्ता के तौर पर बुलाए जाने पर नागपुर के शिक्षा, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में काफी खुशी जताई गई है।