क्लास रूम में पहुंचा सांप, स्कूल में खलबली
नागपुर के वानाडोंगरी-हिंगना की लिटिल एंजल हायर इंग्लिश मीडियम स्कूल के क्लासरूम में अचानक सांप मिलने से अफरा-तफरी मच गई. शिक्षकों ने सर्प मित्र की मदद से सांप को पकड़ा जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली. अष्टविनायक एम्पायर, वानाडोंगरी-हिंगना में लिटिल एंजल हायर इंग्लिश मीडियम स्कूल है. मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बच्चे क्लासरूम में बैठकर पढ़ाई कर रहे थे. इसी दौरान अचानक क्लासरूम में सांप दिखाई दिया. सांप को देखते ही बच्चों में भयभीत हो गए. वह क्लास से भाग खड़े हुए. घटना का पता चलने पर अन्य क्लास में भी यही अवस्था हो गई थी. शिक्षकों ने तत्काल सभी बच्चों को क्लासरूम से सुरक्षित बाहर निकाला. सर्प मित्र आकाश मेश्राम को सूचना दी. आकाश मेश्राम स्कूल पहुंच गए. उन्होंने सुरक्षित तरीके से सांप को पकड़कर क्लासरूम से बाहर निकाला. सांप धामन प्रजाति का है. आकाश ने बताया कि धामन सांप जहरीला नहीं होता. उसे जंगल में छोड़ दिया गया. सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने राहत की सांस ली। सर्प मित्र आकाश मेश्राम ने स्कूल परिसर में सफाई रखने और खिड़कियों पर जाली लगाने की सलाह दी.