मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
18:58 IST

किया इंडिया ने लॉन्च की क्विक फायनान्स सर्विस, कार लोन प्रोसेस होगी डिजिटल और आसान

किया इंडिया ने डीलरशिप के जरिए डिजिटल फायनान्सिंग सोल्यूशन शुरू किया है, जिससे कार खरीदारों को लोन ऑफर्स की तुलना और रियल-टाइम ट्रैकिंग की सुविधा मिलेगी।

किया इंडिया ने लॉन्च की क्विक फायनान्स सर्विस, कार लोन प्रोसेस होगी डिजिटल और आसान
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

देश की जानी-मानी मास-प्रीमियम कार कंपनी किया इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए एक नई डिजिटल सर्विस शुरू की है, जिसका नाम है किया क्विक फायनान्स। यह एक इंटीग्रेटेड डिजिटल फायनान्सिंग सोल्यूशन है, जिसे कंपनी ने डीलरशिप्स को इस मकसद से दिया है कि कार लेने वालों के लिए वेहिकल फायनान्सिंग की पूरी प्रोसेस पहले से ज्यादा तेज, आसान और पारदर्शक बन सके।

यह सर्विस अब किया की डीलरशिप सेल्स सिस्टम का हिस्सा बन चुकी है। इसके जरिए डीलरशिप्स अब ग्राहक का फायनान्स एप्लिकेशन डिजिटल तरीके से शुरू कर पाएंगे, अलग-अलग फायनान्सर्स के लोन ऑफर्स की आपस में तुलना कर पाएंगे, और ग्राहक जिस फायनान्सर को चुनेगा, उसके पास मंजूरी के लिए अर्जी भेज पाएंगे। इससे फैसला जल्दी हो पाएगा और पूरी फायनान्सिंग प्रोसेस में लगने वाला टाइम भी कम होगा।

इस सर्विस की एक बड़ी खासियत है रियल-टाइम एप्लिकेशन ट्रैकिंग। इसकी मदद से डीलरशिप्स ग्राहकों को उनके लोन एप्लिकेशन की स्टेज-बाय-स्टेज जानकारी लगातार देते रह सकेंगे। इससे कार खरीदने के पूरे सफर में पारदर्शिता बढ़ेगी और जो देरी अक्सर होती है, वह टाली जा सकेगी।

किया क्विक फायनान्स ग्राहक की जानकारी और उसकी फायनान्सिंग जरूरतें नोट करने से लेकर लोन ऑफर्स की तुलना, एप्लिकेशन सबमिट करने और उसकी मौजूदा स्थिति ट्रैक करने तक, फायनांशियल प्रोसेस के हर अहम स्टेप को डिजिटल बना देता है। यह इंटीग्रेटेड डिजिटल प्रोसेस डीलरशिप्स और उसमें शामिल फायनान्सर्स को एक साथ जोड़ती है, जिससे ग्राहकों को ज्यादा पारदर्शिता और सहूलियत मिलती है, और कार खरीदने का पूरा अनुभव पहले से कहीं ज्यादा स्मूथ हो जाता है।

किया इंडिया का कहना है कि किया क्विक फायनान्स के जरिए कंपनी अपने डिजिटल रिटेल सिस्टम को और मजबूत बनाना चाहती है, ताकि कार खरीदने का पूरा अनुभव और बेहतर हो सके। इस पहल से यह भी साफ झलकता है कि कंपनी लगातार टेक्नोलॉजी बेस्ड ऐसे ऑप्शन देने पर फोकस कर रही है, जो ग्राहकों को ज्यादा सुविधा, पारदर्शिता और कंट्रोल दें।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे