जोहरी वाइन शॉप के पूर्व कर्मी ने ही दी थी लूट की टिप
दो नाबालिक सहित 9 हिरासत में, नागपुर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
नागपुर.
धरमपेठ के कॉफी हाउस चौक स्थित जोहरी वाइन शॉप के संचालक को हमला करके लूटने की गुत्थी सुलझ गई है. जोहरी वाइन शॉप के पूर्व कर्मी ने ही नहीं लूट की टिप दी थी. क्राइम ब्रांच के सेंधमारी निरोधक दल ने पूर्व कर्मचारी सहित 9 आरोपियों को हिरासत में लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में अनिकेत रमेश पटेल (25) सुरेंद्रगढ़, मोहम्मद बिलाल ख्वाजा (29 ) सेमिनरी हिल्स, धनंजय ताराचंद आवते (24) मोहम्मद नदीम मोहम्मद इकबाल (23) परवेज प्यारे खान (31) आवेश लतीफ खान (21) एकता कॉलोनी, यशोधरा , मोहम्मद रुमान मोहम्मद इरफान शेख (20 )यादव नगर यशोधरा तथा दो नाबालिग है.
ज्ञात हो की गुरुवार 24 सितंबर की रात जोहरी वाइन शॉप के संचालक सागर जोहरी को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निजी निवास से चंद कदमों की दूरी पर स्थित कैनल रोड पर हमला करके लूट लिया गया था. अपराधियों ने पथराव करके जोहरी की कार को फोड़ दिया था. इसके बाद कर से नकदी 4:30 लाख रुपए और लैपटॉप की बैग लेकर कार में फरार हो गए थे. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निवास के करीब लूट की वारदात होने से पुलिस में खलबली मच गई थी. लूट की यह वारदात सीसीटीवी में भी दर्ज हो गई थी. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी परवेज खान तक पहुंची. वारदात में इस्तेमाल कार परवेज की थी. उसने ऑटो डीलर से उसे खरीदा था. परवेज से पूछताछ करने के बाद वारदात की गुत्थी सुलझ गई. अनिकेत पटेल पहले जोहरी वाइन शॉप में काम करता था. उसने तीन माह पहले ही काम छोड़ा था. अनिकेत को पता था कि जिस दिन शराब की दुकान बंद होती है उसके एक दिन पहले शराब की भारी मात्रा में बिक्री होती है. इस वजह से वाइन शॉप संचालक सागर जौहरी के पास काफी मात्रा में नगदी राशि आती है. रात 10:45 से 11 बजे के दौरान सागर रुपए लेकर कार से घर जाने के लिए रवाना होता है. अनिकेत ने अपने साथी बिलाल को लूट की टिप दी. बिलाल ने परवेज और अन्य साथियों की मदद से योजना बनाई. दो-तीन दिनों से आरोपी जोहरी वाइन शॉप पर नजर रख रहे थे. सागर जौहरी के आने-जाने का मार्ग और समय पता चलने के बाद उन्होंने लूट को अंजाम देने का तय किया.
योजना के तहत गुरुवार रात आरोपी सागर जौहरी के वाइन शॉप से निकलने का इंतजार कर रहे थे. उसके वाइन शॉप से निकलते ही आरोपी कार से पीछा करने लगे. उन्होंने कैनल रोड पर हमला करके उसे योजना के तहत लूट लिया. वारदात के बाद गिरड़ चले गए. वहां लैपटॉप फेंक कर पैसों का बंटवारा करके लौट आए. यह कार्रवाई डीसीपी दीपक अग्रवाल, एसीपी वैभव जाधव के मार्गदर्शन में पीआई दिलीप चंदन, प्रशांत ठवरे, एपीआई नितिन चुलपार, हवलदार रोशन तिवारी और उनकी टीम ने की.
खबर छप चुकी है, लेकिन लाइव थ्रेड अभी शुरू नहीं हुआ। डेस्क कोई अपडेट डालते ही वह यहाँ दिखेगा।