गुंडे ने शराब के लिए मां पर निकाला चाकू
हत्या सहित 7 मामलों में है आरोपी, महिला की सतर्कता से बची जान
नागपुर के तहसील थाना क्षेत्र में अपराधी ने शराब के पैसों के लिए विवाद करके वृद्ध मां पर ही चाकू निकाल लिया. 66 वर्षीय लीला बाई टाकलीकर का जागनाथ बुधवारी में शिवभोजन थाली केंद्र है. वह 21 सितंबर की सुबह शिवभोजन केंद्र में मौजूद थी. तभी लीलाबाई का बेटा 42 सचिन टाकलीकर वहां पहुंचा. सचिन मां को शराब के पैसे के लिए हमेशा परेशान करता था. शादी नहीं कराने के लिए भी लीलाबाई को अपमानित करता था. वह हमेशा लीलाबाई से विवाद करता था. हमेशा की तरह सचिन लीलाबाई को गालियां देकर जान से मारने की धमकी देने लगा. इसी दौरान उसने चाकू निकाल लिया. वह लीलाबाई पर हमला करने का प्रयास करने लगा. शिवभोजन केंद्र में काम करने वाली महिला ललिता निमजे ने साहस दिखा कर बीच-बचाव किया और सचिन के हाथ से चाकू छीन लिया. ललिता की तत्परता से लीलाबाई की जान बच गई. तहसील पुलिस ने मामला सदोष मनुष्य वध के प्रयास का मामला दर्ज कर सचिन टाकलीकर को गिरफ्तार किया है. सचिन के खिलाफ हत्या सहित 7 मामले दर्ज है. बीते साल ही हत्या के एक प्रकरण में वह जेल से बाहर आया है.
खबर छप चुकी है, लेकिन लाइव थ्रेड अभी शुरू नहीं हुआ। डेस्क कोई अपडेट डालते ही वह यहाँ दिखेगा।