बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
20:31 IST

एमडी बिक्री का भय बताकर लूटपाट

लकड़गंज में वारदात, एक अपराधी गिरफ्तार

मुकुंद कवाडे पीआई लकड़गंज

नागपुर.

एमडी बेचने का भय बताकर हमला करके युवकों को लुटनेवाले अपराधी को लकड़गंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है. शिकायतकर्ता प्रज्वल सुधीर अपने दोस्त किशन अरविंद पटेल और अमन विजय यादव के साथ गंगा जमुना सीमेंट मार्ग से जा रहा था. इसी दौरान आरोपी समीर संजय शेख अपने दो साथियों के साथ वहां आया. वह प्रज्जवल और उसके दोस्तों को 'एमडी बेचते हो क्या' बोलते हुए धमकाने लगा. वह उनकी तलाशी लेने लगे और गालियां देते हुए मारपीट करने लगे. समीर शेख ने सड़क से पत्थर उठाकर प्रज्वल के सिर पर मारा. प्रज्वल की जेब से नकदी और उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए. प्रज्वल का मेयो अस्पताल में उपचार कराया गया. उसकी शिकायत के आधार पर लकड़गंज पुलिस ने मामला दर्ज किया. पुलिस ने समीर शेख को गिरफ्तार कर लिया है. उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है. समीर शेख पुराना अपराधी है. उसके खिलाफ प्रतिबंधक कार्रवाई भी की गई है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे