मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
16:39 IST

एक ही नंबर पर दौड़ रहे थे चार वाहन

आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की कार्रवाई

नागपुर के कलमना में फर्जी नंबर प्लेट के बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है. क्राइम ब्रांच की वाहन चोरी विरोधी टीम ने एक ही नंबर पर चल रहे चार ट्रकों को जब्त किया है। इस कार्रवाई में करीब 55 लाख 10 हजार रुपए का माल बरामद हुआ है. पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया है. एक आरोपी फरार है.

कळमना मार्केट परिसर की पार्किंग में क्राइम ब्रांच की वाहन चोरी विरोधी टीम को 5 अक्टूबर की रात जांच के दौरान फर्जी नंबर प्लेट का मामला सामने आया. आयशर ट्रक क्रमांक एम.एच./40/सी.टी./8683 का असली नंबर होने के बावजूद इसी नंबर की फर्जी प्लेट बनाकर अन्य तीन ट्रकों पर भी लगाई गई थी. पुलिस ने मौके से चार ट्रक जब्त किए. इन वाहनों से पारले-जी बिस्किट और चावल के 210 बोरे भी बरामद हुए. पुलिस ने राजेंद्र सिंह सतनाम सिंह रंधावा (51) और उनके बेटे सुखदेव सिंह राजेंद्र सिंह रंधावा (24) सूर्या नगर, कलमना को गिरफ्तार किया गया है. उनका साथी शिवासिंह लक्ष्मण जाधव रायपुर, छत्तीसगढ़ फरार बताया जाता है. आरोपियों ने फर्जी नंबर प्लेट तैयार कर वाहनों पर लगाकर बगैर रजीस्ट्रेशन के सड़क पर चला रहे थे. कलमना पुलिस ने संबंधित धाराओं सहित मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी पिता-पुत्र ट्रक चालक है. उनका कहना है कि वह तीन वाहन के कर्ज की किश्त जमा नहीं कर पा रहे थे. इसीलिए एक वाहन की नंबर प्लेट अन्य तीन वाहनों पर लगाकर चला रहे थे. सूत्रों के अननुसार शहर में इस तरह से फर्जी नंबर प्लेट लगाकर सैकड़ों वाहन दौड़ रहे है. इसमें आरटीओ के अधिकारी भी लिप्त होते है. पहले भी इस तरह के मामले सामने आए है. पुलिस जांच से अधिक उगाही पर ध्यान देती है. इस रैकेट की गहराई से जांच करने पर ही असली सूत्रधारों का पता चल सकता है.

अभी कोई अपडेट नहीं

खबर छप चुकी है, लेकिन लाइव थ्रेड अभी शुरू नहीं हुआ। डेस्क कोई अपडेट डालते ही वह यहाँ दिखेगा।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे