बुधवार, 7 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
21:28 IST

दूसरे की जमीन दिखाकर 66 लाख ठगे

फर्जी आधार-पैन से किया सौदा, 3 आरोपियों पर मामला दर्ज

नागपुर.

फर्जी दस्तावेज के आधार पर दूसरे के मालिकी की जमीन को खूद की बताकर 66 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई है. नंदनवन पुलिस ने आरोपी गणेश धांडे, हीरासिंह भगवान सिंह ठाकुर, संगम टाकीज, गणेश नगर तथा नाना निकोसे, येनवा, काटोल के खिलाफ मामला दर्ज किया है. शिकायतकर्ता शिबिराज ठाकरे खेती के लिए जमीन खरीदना चाहते थे. इसी दौरान उनकी भेंट आरोपियों से हुई. आरोपियों ने उन्हें भरतवाड़ा, काटोल रोड इलाके में सर्वे नंबर 113 की 3.49 हेक्टेयर जमीन दिखाई. उन्होंने जमीन अनंत हरिभाऊ कुकड़े के मालिकी की होने का बताया. जमीन का 1 करोड़ 31 लाख रुपये में सौदा तय किया. आरोपी गणेश धांडे ने हीरासिंह और नाना निकोसे की मदद से अनंत कुकड़े के नाम से फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड तैयार किए. इन दस्तावेजों और बैंक अकाउंट के आधार पर जमीन की बिक्री का सौदा किया. ठाकरे ने नकद और चेक से आरोपियों को 66 लाख रुपये दिए. बाद में ठाकरे को अपने साथ धोखाधड़ी होने का पता चला. उन्होंने नंदनवन थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है.

पीआई कैलाश देशमाने

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे