मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:30 IST

दुर्ग में धराया मकोका में फरार कुख्यात 'बोमट्या'

मेडिकल अस्पताल से हुआ फरार, न्यू कामठी पुलिस ने पकड़ा

दुर्ग में धराया मकोका में फरार कुख्यात 'बोमट्या'

नागपुर.

मेडिकल अस्पताल में पुलिस को चकमा देकर फरार हुए मकोका आरोपी बोमट्या को न्यू कामठी पुलिस ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग से गिरफ्तार कर लिया. बोमट्या उर्फ शेख समीर शेख रहीम (24), चित्तरंजन नगर, कामठी मकोका के तहत जेल गया है. उसे उपचार के लिए जेल से मेडिकल अस्पताल के वार्ड क्रमांक 10 में भर्ती कराया गया था. 19 सितंबर की सुबह 9.30 से 10.30 बजे के दौरान वार्ड में सफाई का काम चल रहा था. सफाई कर्मी ने सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों से कुछ समय के लिए वार्ड के बाहर खड़े रहने को कहा. इसी दौरान मौका पाकर बोमट्या वॉशरूम में गया. वहां खिड़की से निकलकर फरार हो गया. खिड़की पर ग्रिल नहीं होने से बोमट्या से आसानी से बाहर भाग खड़ा हुआ. घटना का पता चलने पर निगरानी में तैनात पुलिसकर्मी अब्दुल सोहेल निसार ने अजनी पुलिस को सूचना दी. उसकी शिकायत पर मामला दर्ज किया था. बोमट्या की तलाश के लिए नागपुर शहर पुलिस की टीमें गठित की गई थी. इसी दौरान न्यू कामठी पुलिस को उसके छत्तीसगढ़ के दुर्ग में होने का पता चला. वहां दबिस देकर बोमट्या को हिरासत में लिया गया.

अभी कोई अपडेट नहीं

खबर छप चुकी है, लेकिन लाइव थ्रेड अभी शुरू नहीं हुआ। डेस्क कोई अपडेट डालते ही वह यहाँ दिखेगा।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे