गुरूवार, 19 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

ब्यूटी पार्लर में घुसकर छेड़खानी, पति-पड़ोसी महिला की पिटाई

रोशन ब्यूटी पार्लर में तीन लोग हाथापाई करते दिख रहे हैं, सामने कुर्सी और काउंटर
एआई इमेज
जुर्म PT24 टीम

नशे में धुत आरोपियों की गुंडागर्दी, पार्लर का सामान फेंका, हुड़केश्वर में वारदात

नागपुर.

नागपुर में असामाजिक तत्वों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका अंदाजा इस घटना से लगाया जा सकता है. अब महिलाओं के कामकाज की जगह भी सुरक्षित नहीं रह गई है. हुड़केश्वर थाना क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर के भीतर घुसकर दो आरोपियों ने महिला के साथ अश्लील हरकत की. विरोध करने पर उसके पति की बेरहमी से पिटाई की और बीच-बचाव करने पहुंची पड़ोसी महिला को भी नहीं बख्शा. आरोपियों ने पार्लर में तोड़फोड़ कर सामान फेंक दिया और दुकान बंद करवाने की धमकी देकर फरार हो गए.

पुलिस के अनुसार 33 वर्षीय पीड़ित महिला का हुड़केश्वर थाना परिसर में ब्यूटी पार्लर है. 17 नवंबर की शाम करीब 6.30 बजे वह अपने पति के साथ पार्लर में मौजूद थी. इसी दौरान दो आरोपी वहां पहुंचे. एक आरोपी ने महिला के पति से पीने के लिए पानी मांगा. पति को उसके शराब के नशे में होने का संदेह हुआ और उन्होंने पानी उपलब्ध नहीं होने की बात कही. इतनी-सी बात पर आरोपी आगबबूला हो गया. वह गालियां देने लगा. उसने महिला के पति के साथ मारपीट की. पति को पिटता देखकर महिला बीच-बचाव के लिए पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ अश्लील हरकत की. इसी दौरान शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाली महिला मदद के लिए पहुंची. आरोपियों ने उसके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की. उन्होंने ब्यूटी पार्लर का सामान उठाकर फेंक दिया और महिला को धमकाते हुए कहा कि 'दुकान कैसे चलाती हो, देखता हूं.' इसके बाद दोनों आरोपी फरार हो गए. घटना से पीड़ित महिला और उसका परिवार दहशत में है. महिला की शिकायत पर पुलिस ने छेड़खानी, मारपीट, धमकी और तोड़फोड़ से संबंधित मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन