BSNL का नया ऑफर: सिर्फ 1 रुपये में मिलेगा नया सिम, डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग
बीएसएनएल ने फ्रीडम 2.0 ऑफर के तहत सिर्फ 1 रुपये में नया सिम, डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग-एसएमएस देने का ऐलान किया है।
सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए एक खास प्रमोशनल ऑफर लॉन्च किया है, जिसकी कीमत सिर्फ 1 रुपये रखी गई है। कंपनी ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करके इस ऑफर की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि यह ऑफर खासतौर पर नए ग्राहकों को जोड़ने के मकसद से लाई गई है।
बीएसएनएल अपने यूजर्स के लिए लगातार नए रिचार्ज प्लान और ऑफर लेकर आता रहता है। प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों के मुकाबले बीएसएनएल के रिचार्ज प्लान की कीमत कम होती है, जबकि इनमें मिलने वाले फायदे ज्यादा होते हैं। यही वजह है कि ग्राहक बीएसएनएल की तरफ आकर्षित हो रहे हैं।
एक्स पर शेयर की गई पोस्ट में बीएसएनएल फ्रीडम 2.0 ऑफर का ऐलान किया गया है। इस ऑफर की कीमत केवल 1 रुपये है। यानी सिर्फ 1 रुपये में यूजर्स को फ्री सिम के साथ-साथ डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस जैसे फायदे मिलेंगे। यह एक लिमिटेड टाइम ऑफर है, इसलिए जो लोग 1 रुपये में नया सिम खरीदना चाहते हैं, उन्हें जल्दी करनी होगी।
कंपनी की पोस्ट के मुताबिक, बीएसएनएल फ्रीडम 2.0 ऑफर के तहत ग्राहकों को फ्री सिम दिया जाएगा। इसके साथ ही डेली 1GB हाई स्पीड डेटा भी मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा भी दी जाएगी। 1 रुपये में मिलने वाले इस प्लान की वैलिडिटी 24 दिनों की होगी।
मतलब यह कि यूजर्स 24 दिनों तक रोज 1GB हाई स्पीड डेटा और रोजाना 100 एसएमएस का फायदा उठा सकेंगे। अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की वजह से यूजर्स अपने चाहने वालों से जी भरकर बात कर सकेंगे।
कंपनी ने बताया है कि बीएसएनएल फ्रीडम 2.0 ऑफर 12 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। जिन ग्राहकों को इस प्रमोशनल ऑफर का फायदा उठाना है, उन्हें 12 अक्टूबर 2026 से पहले उपलब्धता और लागू शर्तों की डिटेल के लिए बीएसएनएल से संपर्क करना होगा। जिन यूजर्स को नया सिम खरीदना है और कम कीमत में मोबाइल कनेक्टिविटी चाहिए, उनके लिए कंपनी ने यह खास ऑफर पेश की है।