मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
22:32 IST

बाल झड़ने की समस्या? नारियल तेल, मेथी दाना और करी पत्ते से घर पर बनाएं हेयर ऑयल

मौसम बदलने, हेयर केयर रूटीन में बदलाव और केमिकल प्रोडक्ट के ज्यादा इस्तेमाल से बालों की क्वालिटी खराब हो रही है। ऐसे में घर पर बना आयुर्वेदिक तेल बालों को घना और मजबूत बना सकता है।

बाल झड़ने की समस्या? नारियल तेल, मेथी दाना और करी पत्ते से घर पर बनाएं हेयर ऑयल
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

मौसम में लगातार होने वाले बदलावों का सीधा असर बालों की क्वालिटी पर पड़ता है। इसके अलावा हेयर केयर रूटीन में बार-बार होने वाले बदलाव, काम का बढ़ा हुआ तनाव और केमिकल प्रोडक्ट का ज्यादा इस्तेमाल भी बालों की सेहत खराब करने की बड़ी वजहें हैं। इन कारणों से बालों का झड़ना, डैंड्रफ और स्कैल्प पर इन्फेक्शन बढ़ने जैसी दिक्कतें सामने आने लगती हैं।

ऐसी समस्याएं बढ़ने पर महिलाएं अक्सर कुछ न कुछ ट्राई करती रहती हैं, लेकिन बार-बार किए जाने वाले केमिकल ट्रीटमेंट से बाल और ज्यादा रूखे और बेजान हो जाते हैं। इसलिए बालों की ग्रोथ के लिए घर की चीजों से बने तेल का इस्तेमाल करना बेहतर रहता है। इससे बालों की क्वालिटी सुधरती है और बाल घने व मजबूत बनते हैं।

यह आयुर्वेदिक तेल बनाने के लिए तीन चीजों की जरूरत पड़ती है, नारियल तेल, मेथी दाना और करी पत्ता।

तेल बनाने का तरीका आसान है। सबसे पहले एक बर्तन में नारियल तेल डालकर गरम करने रखें। गरम तेल में मेथी दाना और एक मुट्ठी करी पत्ता डालकर धीमी आंच पर अच्छी तरह गरम करें। जब करी पत्ते की पत्तियों का रंग पूरी तरह बदल जाए, तब गैस बंद कर दें और तेल हल्का ठंडा होने पर उसे छान लें। तैयार तेल को हफ्ते में एक या दो बार बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। मसाज करने से बालों की जड़ों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने में मदद मिलती है। बाल धोने से एक दिन पहले तेल लगाकर हल्के हाथों से पांच मिनट मसाज करें, इसके बाद बालों की चोटी बांध लें और अगली सुबह शैंपू से बाल अच्छी तरह धो लें।

यह तैयार तेल दो से तीन हफ्तों तक ठीक से टिका रहता है। मेथी दाना बालों की जड़ों को गहराई से पोषण देने में फायदेमंद माना जाता है। मेथी दाने में मौजूद पोषक तत्व स्कैल्प पर बढ़ने वाले इन्फेक्शन को कम कर स्कैल्प को साफ रखने में मदद करते हैं। करी पत्ते का इस्तेमाल सिर्फ खाना बनाने में ही नहीं, बल्कि बालों के लिए भी किया जाता है। करी पत्ते में एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जिनसे बालों का काला रंग बना रहता है और नए बाल उगने में भी मदद मिलती है।

यह जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है, इसमें किसी भी तरह के इलाज का दावा नहीं किया गया है। कोई भी उपाय आजमाने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे