बधाई देने बहाने युवती का आलिंगन
नागपुर.
जन्म दिन की बधाई देने के बहाने एक युवती को आलिंगन करके आपत्तिजनक बर्ताव किया गया है. 25 वर्षीय युवती अपने जन्मदिन की मिठाई देने के लिए आरोपी संग्राम पात्रा के घर गई थी. युवती द्वारा घर की बेल बजाने पर संग्राम ने दरवाजा खोला. वह नशे की अवस्था में था. जन्मदिन की बधाई देने के बहाने उसने युवती को गले लगा लिया और आपत्तिजनक हरकत करने लगा. युवती ने विरोध किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. बताया जाता है कि आरोपी इससे पहले भी युवती को धमका चुका था. वाठोड़ा पुलिस ने छेड़खानी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. वाठोड़ा पुलिस ने छेड़खानी का मामला दर्ज किया है.
गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।