रविवार, 15 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

असम के डिगारू स्टेशन पर कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, इंजन समेत छह डिब्बे प्रभावित

स्टेशन पर पटरी से उतरी ट्रेन के पास रेलवे कर्मचारी पटरियों की जांच कर रहे हैं तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
शहर PT24 टीम

कामरूप (मेट्रो) जिले के डिगारू स्टेशन पर बुधवार सुबह ट्रेन संख्या 13125 लूप लाइन पर पटरी से उतर गई। रेलवे के मुताबिक लोको पायलट रफ्तार काबू में नहीं रख पाया।

असम के कामरूप (मेट्रो) जिले में गुवाहाटी के पास स्थित डिगारू रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह रेल हादसा हो गया। कोलकाता से सैरंग जा रही एक्सप्रेस ट्रेन, जिसका नंबर 13125 है, के इंजन समेत छह डिब्बे पटरी से उतर गए।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) के मुताबिक हादसे की वजह यह रही कि लोको पायलट ट्रेन की रफ्तार पर काबू नहीं रख पाया।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया, "बुधवार सुबह करीब 06:54 बजे ट्रेन नंबर 13125 कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस को दूसरी ट्रेन को रास्ता (Precedence) देने के लिए डिगारू रेलवे स्टेशन पर लूप लाइन पर लिया जा रहा था। इसी दौरान लोको पायलट ट्रेन की रफ्तार को कंट्रोल नहीं कर सका, जिससे इंजन और 5 डिब्बे (कुल 6 कोच) पटरी से उतर गए।"

हादसे की खबर मिलते ही रेलवे और स्थानीय प्रशासन की टीमें राहत और बचाव के काम में लग गईं। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और दुर्घटना राहत ट्रेन (ART) भी मौके पर पहुंच चुकी हैं।

फिलहाल पटरी को दोबारा चालू करने और यात्रियों की मदद के लिए राहत का काम तेजी से चल रहा है। हादसे में किसी के हताहत होने के बारे में विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार है।

#नागपुर#शहर#PT24#Civic#Nagpur

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन