आईपीएल 2027 में युवराज सिंह की दमदार एंट्री, दिल्ली कैपिटल्स के सहायक और बल्लेबाजी कोच नियुक्त
भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह को दिल्ली कैपिटल्स का सहायक और बल्लेबाजी कोच बनाया गया है; हेड कोच की जिम्मेदारी सौरव गांगुली संभालेंगे।
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
आईपीएल 2027 की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। जल्द ही आईपीएल के लिए नीलामी होने वाली है। इसी बीच आईपीएल की दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए एक बड़ी और खुशी की खबर सामने आई है।
भारत के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर युवराज सिंह को दिल्ली कैपिटल्स का सहायक कोच और बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है। यानी आईपीएल 2027 में युवराज सिंह की एंट्री हो गई है। इस नियुक्ति से दिल्ली कैपिटल्स टीम की ताकत बढ़ने वाली है।
युवराज सिंह की नियुक्ति के साथ ही अब दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में भारतीय क्रिकेट के दो बड़े नाम दिखाई देंगे। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे। यानी एक तरफ हेड कोच के रूप में सौरव गांगुली होंगे, और दूसरी तरफ सहायक और बल्लेबाजी कोच के रूप में युवराज सिंह।
युवराज सिंह और सौरव गांगुली भारत के लिए साथ खेल चुके हैं। इसलिए इन दोनों की जोड़ी दिल्ली कैपिटल्स के लिए बेहद अहम और फायदेमंद साबित होने वाली है।
खबर अपडेट हो रही है।