मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
18:54 IST

30 मिनट में चार्जिंग, 501 किमी रेंज; 10 लाख से कम कीमत में नई इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च

BYD ने चीनी बाजार में नई Yuan UP (Atto 2) फिची एडिशन उतारी, फास्ट चार्जिंग और लंबी रेंज के साथ।

30 मिनट में चार्जिंग, 501 किमी रेंज; 10 लाख से कम कीमत में नई इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

इलेक्ट्रिक गाड़ियों की दुनिया में अपना दबदबा रखने वाली कंपनी BYD ने चीनी बाजार में अपनी नई SUV उतार दी है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर 2027 BYD Yuan UP (Atto 2) का फिची एडिशन लॉन्च किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसे Atto 2 नाम से जाना जाता है, और इसका यह नया रिफ्रेश्ड मॉडल दमदार फीचर्स, अच्छे लुक और वाजिब कीमत की वजह से चर्चा में आ गया है।

कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर को कई वैरिएंट्स में उतारा है, हर एक की कीमत अलग है। भारतीय करेंसी में हिसाब लगाएं तो बेस मॉडल यानी 301 KM Leading की एक्स-शोरूम कीमत करीब 74,800 युआन बैठती है, जो लगभग 9.35 लाख रुपये होती है, ट्रेड-इन ऑफर लेने पर यह घटकर करीब 8.72 लाख रुपये रह जाती है। इसके बाद 401 KM Leading वैरिएंट की कीमत करीब 10.22 लाख रुपये है, जबकि 401 KM Vitality वैरिएंट करीब 11.23 लाख रुपये का पड़ता है। लॉन्ग रेंज वाला 501 KM Beyond वैरिएंट करीब 11.85 लाख रुपये में मिलेगा। सबसे ऊपर प्रीमियम टॉप मॉडल 501 KM Excellence है, जिसकी कीमत करीब 13.09 लाख रुपये रखी गई है, ट्रेड-इन ऑफर के साथ यह करीब 12.45 लाख रुपये तक आ जाती है।

डिजाइन की बात करें तो गाड़ी की लंबाई 4310 मिमी, चौड़ाई 1830 मिमी और ऊंचाई 1675 मिमी है, जबकि व्हीलबेस 2620 मिमी का है। लुक को आकर्षक बनाने के लिए एनर्जेटिक येलो और ऑक्सीजन ब्लू जैसे नए कलर ऑप्शन भी दिए गए हैं। केबिन के अंदर 12.8 इंच की रोटेटेबल टचस्क्रीन के साथ DiLink 100 कॉकपिट सिस्टम है, 50 वॉट का एयर-कूल्ड वायरलेस फोन चार्जर लगा है, और 60:40 स्प्लिट रियर बेंच सीट दी गई है जिससे बूट स्पेस बढ़ाकर 1320 लीटर तक किया जा सकता है। इसके अलावा पैनोरामिक ग्लास इलेक्ट्रिक सनरूफ और फ्रंट सीट में वेंटिलेशन तथा हीटिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

परफॉर्मेंस के मामले में इस नए एडिशन में सिंगल फ्रंट-माउंटेड मोटर लगाई गई है, जो 94 एचपी पावर और 180 एनएम टॉर्क जनरेट करती है। बैटरी के लिए फिनड्रेड्स कंपनी की लिथियम आयरन फॉस्फेट ब्लेड बैटरी इस्तेमाल की गई है। 51.13 kWh के बैटरी पैक के साथ गाड़ी CLTC रेंज के हिसाब से 501 किलोमीटर तक चल सकती है। इसके अलावा 32 kWh और 45.12 kWh बैटरी वाले वैरिएंट भी हैं, जो क्रमशः 301 किमी और 401 किमी की रेंज देते हैं। डीसी फास्ट चार्जिंग की मदद से इस गाड़ी की बैटरी सिर्फ 30 मिनट में 30 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है।

बिक्री के आंकड़ों की बात करें तो अगस्त 2026 में Yuan UP ने चीन के स्थानीय बाजार में 22,958 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है। भारतीय और वैश्विक बाजार में यह गाड़ी जीली की EX2 जैसी छोटी इलेक्ट्रिक कारों को कड़ी टक्कर दे रही है, और किफायती कीमत तथा लंबी रेंज की वजह से ग्राहकों की पसंद बनती जा रही है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे