मंगळवार, 6 ऑक्टोबर 2026

आत्ताच सबस्क्राइब करा
प्राइम अलर्ट
सर्व थेट अपडेट
16:39 IST
अनुवाद झालेला नाही
PT24 खास बातमी

ब्लैकमेलकर प्रमोद भागचंदानी के खिलाफ पांचवी एफआईआर

मकान तुड़वाने की धमकी देकर Rs 10 हजार मांगे, वरिष्ठ नागरिक की शिकायत पर खुलासा

ब्लैकमेलकर प्रमोद भागचंदानी के खिलाफ पांचवी एफआईआर

नागपुर.

सरकारी विभाग में फर्जी शिकायत के आधार पर नागरिकों को ब्लैकमेल करके हफ्ता वसूली करने वाले कुख्यात प्रमोद भागचंदानी के खिलाफ नागपुर पुलिस ने पांचवीं एफआईआर दर्ज की है. जरीपटका पुलिस ने सरकारी कार्यालय में फर्जी दस्तावेज बनाने की झूठी शिकायत दर्ज करके Rs 10 हजार मांगने का भागचंदानी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. भागचंदानी के खिलाफ हाल के दिनों में यह पांचवा मामला दर्ज हुआ है. पूर्व में भी उसके खिलाफ हफ्ता वसूली सहित पांच मामले दर्ज है.

मनपा के आसी नगर जोन के कर निरीक्षक सूरज स्वामी को जाति सूचक गालियां देकर हफ्ता मांगने का मामला दर्ज होने के बाद से भागचंदानी लगातार चर्चा में है. ताजा प्रकरण जरीपटका के वसनशाह चौक का है. पीड़ित 63 वर्षीय शंकर गुलानी प्रॉपर्टी डीलिंग के व्यवसाय से जुड़े हैं. दस्तावेजों की जानकारी होने से वह प्रॉपर्टी डीलिंग संबंधी काम करते हैं. 2017 में भागचंदानी ने गुलानी भेंट की. भागचंदानी ने गुलानी को बताया कि उसके रिश्तेदार के प्रॉपर्टी के दस्तावेज गुम हो गए हैं. उन्हें बनाकर देना है. गुलानी ने भागचंदानी को दस्तावेज बनाकर देने में असमर्थता जताई. इस बात से सतप्त होकर भागचंदानी ने अलग-अलग सरकारी विभागों में गुलानी की झुठी शिकायत दर्ज कराई. उसने शिकायत में आरोप लगाया की गुलानी प्रॉपर्टी के फर्जी दस्तावेज बनाते हैं. गुलानी ने जब इस तरह की झूठी शिकायत करने की वजह पूछी तो भागचंदानी ने Rs 10 हजार देने को कहा. रुपए नहीं देने पर उसने गुलानी को उनका मकान तुड़वाने की धमकी दी.

भागचंदानी पेशेवर अपराधी होने से अन्य पीड़ितों की तरह गुलानी ने भी विवाद बढ़ना उचित नहीं समझा. हाल में भागचंदानी के कई पीड़ितों के सामने आने पर गुलानी ने हिम्मत जुटाकर जरीपटका थाने में शिकायत दर्ज कराई. जांच के बाद जरीपटका पुलिस ने भागचंदानी के खिलाफ हफ्ता वसूली का मामला दर्ज किया है. जरीपटका और शहर के कई दूसरे इलाकों में भागचंदानी ने झूठी शिकायतें करके लोगों से करोड़ों रुपये की उगाही की है. अधिकांश पीड़ित व्यापारी होने से शिकायत दर्ज करने से कतराते थे. पुलिस द्वारा सख्त रवैया अपनाए जाने से पीड़ितों सामने आ रहे है. भागचंदानी बेहद सावधानी से उगाही करता था. वह पीड़ितों को कमाल टाकीज चौक की एक किराणा दुकान और इंदौरा चौक चौक की दिशा में जानेवाले मार्ग पर स्थित एक नमकीन सेंटर में उगाही की राशि छोड़ने को कहता था. यह दुकानदार सालों से भागचंदानी को हफ्ता वसूली में मदद करते थे. उनके खिलाफ भी कार्रवाई किए जाने की मांग की जा रही है.

अजून अपडेट नाहीत

ही बातमी प्रकाशित झाली आहे पण थेट मालिका सुरू झालेली नाही. डेस्कने अपडेट दाखल करताच तो इथे दिसेल.

ही भेट आम्ही मोजू का? कोणत्या बातम्या कशावर वाचल्या जातात हे पाहण्यासाठी PT24 Google Analytics वापरते. तुम्ही हो म्हणेपर्यंत ते बंद आहे, तुम्ही ठरवत असताना काहीही मोजले जात नाही, आणि तुम्ही You वर कधीही मन बदलू शकता. आम्ही काय घेऊ