Thursday, 15 October 2026

Subscribe Now
02:04 IST
untranslated
PT24 EXCLUSIVE First on PT24, 13 Oct | 00:33

रेव पार्टी में थिरकी मुंबई की बार बालाएं !

उमरेड मार्ग के फार्म हाउस में आयोजन, दो दिनों तक चला नशा, अय्यासी पर व्यापारियों ने लाखों लुटाए

रेव पार्टी में थिरकी मुंबई की बार बालाएं !

नागपुर.

उमरेड मार्ग के एक फार्म हाऊस में रेव पार्टी आयोजित की गई थी. इस रेव पार्टी के लिए मुंबई की बार बालाओं को भी बुलाया गया था. इस पार्टी में नागपुर के अलावा चंद्रपुर, भंडारा तथा गोंदिया के बड़े व्यापारी जुटे थे. दो दिनों तक चली इस रेव पार्टी की किसी को भनक तक नहीं लगने दी गई.

उमरेड मार्ग पर एक प्रसिद्ध फार्मस है. यहां आए-दिन बड़ी पार्टी होती है. सभी सुविधाओं से युक्त नाच-गाने की महफिल की शौकिनों के लिए यह फार्म हाउस पहली पसंद है. सूत्रों के अनुसाय स्थानीय पिंकी नामक युवती ने कथित इवेंट कंपनी के नाम पर फार्म हाऊस में रेव पार्टी का आयोजन किया था. फार्म हाऊस संचालक को पांच लाख रुपए दिए गए थे जिसमें 8 और 9 अक्तूबर को ठहरने तथा भोजन का प्रबंध शामिल था. युवतियों के नाच-गाने और दूसरी सेवाओं की जिम्मेदारी पिंकी ने ली थी. उसने 10 स्थानीय युवतियों के साथ मुंबई से 7 बार बालाओं को बुलाया था. सभी से सेवाओं के अनुसार शुल्क लेने का तय किया गया था. 8 अक्तूबर की शाम से पार्टी आरंभ हुई. जिसमें करीब 25 व्यापारी शामिल हुए. सूत्रों के अनुसार अधिकांश एक विशेष व्यवसाय के व्यापारी थे. नाच-गाने के साथ-साथ दूसरी सेवाएं भी होने से पार्टी में सभी तरह के नशों का प्रबंध किया गया था. नशा सिर पर चढ़ने से पार्टी में शामिल अधिकांश व्यापारी सुध-बुध खो बैठे थे.

पिंकी ने स्थानीय और मुंबई के बार बालाओं से उन्हें होनेवाली कमाई का निर्धारित हिस्सा कमीशन के तौर पर लेने का तय कर दिया था. पार्टी में शामिल अधिकांश शौकिन बड़े व्यापारी होने से सभी ने स्थानीय युवतियों और बार बालाओं पर जमकर रुपए उड़ाए. कमाई के कमीशन को लेकर पिंकी का कुछ बार बालाओं से विवाद हो गया. इस विवाद में बार बालाओं के हुस्न पर लट्टू हुए कुछ व्यापारी भी कूद गए. जिसके बाद पार्टी युद्ध के मैदान में बदल गई. नशे में होने से सभी ने एक-दूसरे पर लात-घूसें बरसाए. जिसके बाद पिंकी और व्यापारियों की ओर से आयोजक की भूमिका निभा रहे लोगों के भी हाथ-पांव फूल गए. हंगामे के बाद पिंकी अपनी भरोसेमंद युवतियों के साथ तय वक्त से पहले ही लौट आई. मारपीट में चोटिल स्थानीय व्यापारियों के लौटने पर पार्टी की सच्चाई बाजार में फैल गई.

NO UPDATES YET

This story has published but the live thread has not started. Updates appear here the moment the desk files one.

May we count this visit? PT24 uses Google Analytics to see which stories are read and on what. It is switched off until you say yes, nothing is counted while you decide, and you can change your mind on You at any time. What we would collect