रेव पार्टी की जांच में जूटी ग्रामीण पुलिस
फार्म हाउस में पड़ताल, प्राइम टाइम 24 की खबर का असर
नागपुर.
उमरेड मार्ग स्थित चर्चित फार्म हाऊस में हुई रेव पार्टी की ग्रामीण पुलिस ने जांच आरंभ की है. आरंभिक जांच में पुलिस को फार्म हाऊस में पार्टी आयोजित किए जाने की पुष्टि हुई है. इस प्रकरण से ग्रामीण पुलिस में खलबली मची हुई है. प्राइम टाइम 24 ने इस रेव पार्टी का खुलासा किया है. 8 और 9 अक्तूबर उमरेड मार्ग के पांचगांव स्थित चर्चित फार्म हाउस में पार्टी का आयोजन किया गया था. इसमें नागपुर के अलावा चंद्रपुर, भंडारा तथा गोंदिया के बड़े व्यापारी शामिल हुए थे. सभी व्यापारी एक विशेष कारोबार से जूड़े थे. उन्होंने रेव पार्टी का आयोजन किया था. पार्टी में नाच-गाने के साथ अय्याशी का भी प्रबंध किया गया था. शराब के साथ मादक पदार्थ भी रखा गया था. व्यापारियों को सेवाएं देने के लिए शहर की 10 युवतियों के साथ मुंबई की 7 बार बालाओं को भी बुलाया गया था. इस दौरान व्यापारियों ने युवतियों पर लाखों रुपए लुटाए. इस पार्टी में युवतियों का प्रबंध करनेवाली पिंकी का पैसों को लेकर विवाद हो गया था. जिसके चलते रंग में भंग पड़ गई थी. प्राइम टाइम 24 द्वारा रेव पार्टी का खुलासा करते ही ग्रामीण पुलिस हरकत में आ गई. उसने क्राइम ब्रांच और पांचगांव पुलिस को जांच के निर्देश दिए. जिसके बाद पुलिस आज फार्म हाउस पर पहुंची. उसने फार्म हाउस संचालक से पूछताछ की. सूत्रों के अनुसार फार्म हाउस संचालक ने पार्टी होने का स्विकार किया है. उससे सीसीटीवी फुटेज और आनेवाले लोगों की जानकारी भी मांगी गई है.
This story has published but the live thread has not started. Updates appear here the moment the desk files one.