Thursday, 15 October 2026

Subscribe Now
02:05 IST
untranslated
PT24 EXCLUSIVE First on PT24, 12 Oct | 12:38

कॉफी हाउस चौक विवाद में दोनों गुटों की शिकायतें, जांच से होगा सच्चाई का खुलासा

CJP प्रोटेस्ट को लेकर BJP नेताओं पर कथित टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद; पंकज ठाकरे पर मारपीट और जानलेवा हमले की कोशिश का आरोप, दूसरी ओर शिवा जुनेजा के खिलाफ NCR दर्ज

कॉफी हाउस चौक विवाद में दोनों गुटों की शिकायतें, जांच से होगा सच्चाई का खुलासा

कॉफी हाउस चौक विवाद में दोनों गुट पर एफआईआर

जाँच से होंगा सच्चाई का खुलासा, सीताबर्डी पुलिस पर भी दबाव

नागपुर। शहर के कॉफी हाउस चौक और बजाज नगर क्षेत्र में हुए विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। मामले में शिवा जुनेजा और पंकज ठाकरे दोनों पक्षों की शिकायतें पुलिस तक पहुंची हैं। दोनों ओर से एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं।

9 अक्टूबर की रात पार्टी में हुआ था विवाद

शिवा जुनेजा की शिकायत के अनुसार, 9 अक्टूबर 2026 की रात बजाज नगर स्थित 'सरदार जी की रसोई' में एक पार्टी आयोजित की गई थी। शिवा के मुताबिक, रात करीब 9 बजे वह वहां पहुंचा था। पार्टी के दौरान पंकज ठाकरे सहित कुछ लोगों के बीच राजनीतिक और अन्य मुद्दों को लेकर बातचीत के दौरान विवाद की स्थिति पैदा हुई।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रात करीब 11:30 बजे कुछ लोग  सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर उसके राजनीतिक पक्ष, भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व और नेताओं के बारे में कथित तौर पर अपशब्द, अभद्र भाषा और गाली-गलौज कर रहे थे।शिवा का कहना है कि उसने उन्हें ऐसा करने से मना किया और वहां से जाने के लिए कहा। इसके बाद विवाद बढ़ गया।

शिवा की शिकायत के मुताबिक, विवाद के दौरान कुछ लोगों ने उसे धमकाया और उसके साथ हाथापाई करने का प्रयास किया। बाद में वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद वह वहां से चला गया।

अगले दिन कॉफी हाउस चौक पर फिर आमना-सामना

शिवा की शिकायत के मुताबिक, 10 अक्टूबर की शाम करीब 6:15 बजे वह कॉफी हाउस चौक स्थित गोकुल रेस्टोरेंट में चाय पीने गया था। इसी दौरान पंकज ठाकरे वहां अपने साथ दो अन्य लोगों के साथ पहुंचा।

शिवा ने आरोप लगाया है कि पंकज ठाकरे ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शिकायत में यह भी आरोप है कि साथ आए एक व्यक्ति ने वाहन से बेसबॉल बैट/डंडे जैसी वस्तु निकालकर हमला करने का प्रयास किया। शिवा का कहना है कि किसी अन्य व्यक्ति द्वारा उसे पीछे खींच लिए जाने के कारण वार सीधे उस पर नहीं लगा।

शिकायत के अनुसार, इसके बाद भी उसके साथ हाथापाई की गई। घटना से घबराकर शिवा वहां से निकल गया और पुलिस से मदद मांगी। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पंकज ठाकरे की ओर से भी शिकायत

दूसरी ओर पंकज ठाकरे की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर सीताबर्डी पुलिस ने शिवा जुनेजा के खिलाफ NCR दर्ज की है।

दस्तावेज के अनुसार:

पंकज ठाकरे की शिकायत में आरोप है कि कॉफी हाउस चौक के पास विवाद के दौरान शिवा जुनेजा ने उसके साथ मारपीट की।

इस पूरे घटनाक्रम में खास बात यह है कि 9 अक्टूबर की रात हुई पार्टी के विवाद के बाद 10 अक्टूबर को दोनों पक्षों के बीच दोबारा मारपीट हो गई.

पुलिस जांच के बाद ही विवाद की वास्तविक स्थिति और जिम्मेदारी स्पष्ट हो सकेगी।

May we count this visit? PT24 uses Google Analytics to see which stories are read and on what. It is switched off until you say yes, nothing is counted while you decide, and you can change your mind on You at any time. What we would collect