Tuesday, 6 October 2026

Subscribe Now
Prime Alert
All live updates
17:46 IST
untranslated

धम्मचक्र-नवरात्र के सुरक्षा की समीक्षा

जुटेंगे लाखों श्रद्धालु, अन्य विभागों से भी तालमेल

धम्मचक्र-नवरात्र के सुरक्षा की समीक्षा

नागपुर में आगामी 70 वें धम्मचक्र प्रवर्तन दिन और नवरात्रोत्सव के मद्देनजर लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी में जूट गई है. पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटील की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इसमें महानगरपालिका, जिलाधिकारी कार्यालय, एनआईटी, महावितरण और एफडीए के अधिकारी मौजूद थे. 11 अक्टूबर से नवरात्रोत्सव की शुरुआत होगी, जबकि 20 अक्टूबर को 70 वां धम्मचक्र प्रवर्तन दिन और विजयादशमी मनाई जाएगी. इस दौरान नागपुर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. देखते हुए पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियों पर चर्चा की गई. बैठक में दीक्षाभूमि, बजाजनगर, कामठी स्थित ड्रैगन पैलेस और भिलगांव के नागलोक जैसे प्रमुख स्थानों पर आने वाले लाखों अनुयायियों की सुरक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की गई. पुलिस आयुक्त ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों, धार्मिक स्थलों, जुलूस मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बंदोबस्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. ट्रैफिक मैनेजमेंट, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता, बिजली आपूर्ति, मेडिकल सुविधा और आपातकालीन रिस्पॉन्स सिस्टम को मजबूत रखने पर जोर दिया. नवरात्रोत्सव के दौरान गरबा, डांडिया, देवी विसर्जन जुलूस और सार्वजनिक मंडलों में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाएगी. महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष उपाय, सीसीटीवी निगरानी और ट्रैफिक नियंत्रण पर भी फोकस किया गया है. पुलिस आयुक्त ने सभी विभागों को तालमेल करके काम करने के निर्देश दिए हैं. नागरिकों से त्योहार शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने तथा अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई है.

NO UPDATES YET

This story has published but the live thread has not started. Updates appear here the moment the desk files one.

May we count this visit? PT24 uses Google Analytics to see which stories are read and on what. It is switched off until you say yes, nothing is counted while you decide, and you can change your mind on You at any time. What we would collect