रविवार, 15 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

यादव महासभा 13 नवंबर को बागेश्वर धाम तक निकालेगी रैली, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

मंदिर के रास्ते पर पुलिसकर्मी बैरिकेड और गाड़ियों के पास खड़े हैं, दिन का उजाला तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
समाज PT24 समाज डेस्क

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कथित बयान के विरोध में यादव महासभा ने रैली और धाम में तालाबंदी की चेतावनी दी है। एसपी ने कहा कि विरोध कानून के दायरे में रहकर हो।

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कथित बयान के विरोध में यादव महासभा ने 13 नवंबर, शुक्रवार को प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। महासभा ने छतरपुर से बागेश्वर धाम तक रैली निकालने और धाम में तालाबंदी करने की चेतावनी दी है।

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के पदाधिकारी पुष्पेंद्र यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे विरोध रैली और तालाबंदी की बात करते दिख रहे हैं।

महासभा का आरोप है कि कथावाचक के कथित बयान से भगवान श्रीकृष्ण और यादव समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश यादव के निर्देश पर 13 नवंबर को प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया है।

प्रदर्शन की चेतावनी और वायरल वीडियो को देखते हुए पुलिस ने बागेश्वर धाम समेत जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर निगरानी बढ़ा दी है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जोन से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। पुलिस सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों की गतिविधियों और टिप्पणियों पर भी नजर रख रही है।

एसपी रजत सकलेचा ने कहा कि सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों की ओर से भ्रामक और अनर्गल टिप्पणियां की जा रही हैं और उन पर नजर रखी जा रही है। ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ बाउंड ओवर की कार्रवाई की जा रही है।

एसपी ने यह भी कहा कि हर व्यक्ति को अपनी बात रखने और विरोध प्रदर्शन करने का संवैधानिक अधिकार है। इसके लिए कानूनी प्रक्रिया का पालन करना और प्रशासन से अनुमति लेना जरूरी है। कानून-व्यवस्था बिगाड़ने, अफवाह फैलाने या उपद्रव करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

#इंदौर#समाज#PT24#Society#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन