सोम‌वार, 16 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

उज्जैन स्टेशन पर पार्सल ऑफिस के पास रोते मिले दो छोटे बच्चे, पुलिस को महिला की तलाश

रेलवे स्टेशन पर दो पुलिसकर्मी ऑटो के पास बंद कार्यालय का निरीक्षण कर रहे हैं, दिन का उजाला तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
PT24 इंदौर टीम

उज्जैन रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह डेढ़ से दो साल की बच्ची और 6 से 7 महीने का बालक लावारिस मिले। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से बच्चों को छोड़ जाने वाली महिला को ढूंढ रही है।

उज्जैन रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह पार्सल ऑफिस के पास दो छोटे बच्चे अकेले मिले। एक करीब डेढ़ से दो साल की बच्ची थी और दूसरा 6 से 7 महीने का बालक। दोनों ऑटो के पास जमीन पर पड़े रो रहे थे।

बच्चों के रोने की आवाज सुनकर ऑटो चालक ने पुलिस को खबर दी। आरपीएफ मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों को सुरक्षित अपने साथ ले लिया। इसके बाद उन्हें जीआरपी को सौंप दिया गया। फिर मातृछाया संस्था के संचालक मनीष बैरागी को बुलाया गया और बच्चों को उनकी देखरेख में दे दिया गया।

आशंका है कि कोई अज्ञात महिला रात में दोनों बच्चों को वहां छोड़कर चली गई। पुलिस ने आसपास तलाश की और लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन महिला का पता नहीं चला।

अब रेलवे स्टेशन और पार्सल ऑफिस के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस बच्चों के माता-पिता और उन्हें छोड़ने वाली महिला की पहचान करने में लगी है।

#इंदौर#PT24#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन