सतना में छठ पूजा के दौरान तालाब परिसर में दो पक्ष भिड़े, वीडियो वायरल
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
सतना के बिरला रोड पर संतोषी माता तालाब परिसर में सोमवार सुबह छठ पूजा के वक्त दो पक्षों के युवक आपस में भिड़ गए। पहले दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ, फिर बात मारपीट तक पहुंच गई।
उस समय मंदिर परिसर में पूजा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। इसी बीच दोनों पक्षों के कुछ युवकों में विवाद शुरू हुआ और मारपीट होने लगी। युवकों के साथ आए परिजन उन्हें अलग करने और बीच-बचाव करते नजर आए।
पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला लोगों के बीच चर्चा में है। विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।
अब तक किसी भी पक्ष ने कोलगवां थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस को मामले की जानकारी मिलने और शिकायत आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की स्थिति साफ होगी।
गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।