बुधवार, 18 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

इंदौर खंडपीठ में नया रोस्टर लागू, डिवीजन बेंच में बदलाव

दिन की रोशनी में लोग अदालत की इमारत की ओर चलते हैं, पास में सूचना बोर्ड हैं तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
PT24 इंदौर टीम

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ में सोमवार से नया रोस्टर लागू हो गया है। यह बदलाव चीफ जस्टिस के आदेश पर किया गया है। इसके तहत इंदौर खंडपीठ में न्यायिक कार्य के बंटवारे यानी रोस्टर को नए सिरे से तय किया गया है। नए रोस्टर में सबसे बड़ा बदलाव डिवीजन बेंच में हुआ है।

प्रधान रजिस्ट्रार (न्यायिक) समीर कुलश्रेष्ठ की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक अब डिवीजन बेंच में न्यायमूर्ति सुबोध अभ्यंकर और न्यायमूर्ति पवन कुमार द्विवेदी सुनवाई करेंगे। अब तक न्यायमूर्ति अभ्यंकर के साथ न्यायमूर्ति जय कुमार पिल्लई डिवीजन बेंच में मामलों की सुनवाई कर रहे थे, लेकिन न्यायमूर्ति पिल्लई का पिछले दिनों इंदौर से ट्रांसफर हो गया।

डिवीजन बेंच यानी न्यायमूर्ति अभ्यंकर और न्यायमूर्ति द्विवेदी के पास रिट अपील, जनहित याचिकाएं, ग्रीन बेंच, व्यापमं घोटाला, राष्ट्रीय राजमार्ग, निविदाएं, खनन और आपराधिक अवमानना से जुड़े मामले रहेंगे।

सिंगल बेंच में न्यायमूर्ति संदीप एन भट्ट गैर-सेवा रिट याचिकाएं, कर से जुड़े मामले और सिविल अवमानना के मामले सुनेंगे। न्यायमूर्ति विनय सराफ के पास जमानत याचिकाएं, सेवा से जुड़ी रिट याचिकाएं, कंपनी और मध्यस्थता के मामले रहेंगे।

न्यायमूर्ति राजेंद्र कुमार वाणी प्रथम अपील, द्वितीय अपील और सिविल पुनरीक्षण याचिकाओं की सुनवाई करेंगे। न्यायमूर्ति गजेंद्र सिंह जमानत और अन्य एमसीआरसी तथा आपराधिक याचिकाओं की सुनवाई करेंगे। वहीं न्यायमूर्ति आलोक अवस्थी के पास आपराधिक अपील और क्रिमिनल रिवीजन याचिकाएं रहेंगी।

अधिसूचना के अनुसार अति-आवश्यक सुनवाई के लिए हर दिन अधिकतम 200 प्रिंटेड मेंशन मेमो ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके अलावा वकीलों और पक्षकारों के लिए हाइब्रिड और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई की सुविधा लगातार उपलब्ध रहेगी।

#इंदौर#PT24#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन