नरसिंहपुर के कठौतिया में ढाबे पर महिलाओं ने पकड़ी शराब, 63 पाव जब्त, एक गिरफ्तार
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
नरसिंहपुर जिले के कठौतिया में गांव की महिलाओं की सूचना पर पुलिस ने ढाबे से 63 पाव शराब जब्त की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। दो ढाबा संचालकों की तलाश है।
नरसिंहपुर जिले के कठौतिया इलाके में गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात गांव की महिलाओं ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आवाज उठाई। कटारे पेट्रोल पंप के पास बने एक ढाबे पर महिलाएं पहुंचीं और वहां जांच-पड़ताल की। शराब बिकने की जानकारी मिलने पर उन्होंने विरोध जताया और पुलिस को खबर दी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां से 63 पाव देसी और मसाला शराब जब्त की गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
करेली थाने के एसआई विजय धुर्वे ने बताया कि कटारे पेट्रोल पंप के पास नए ढाबे पर अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मानसिंह राजपूत को पकड़ा। उसके पास से 63 पाव शराब मिली। ढाबा संचालक कार्तिक पटेल और गणेश पटेल की तलाश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक नरसिंहपुर के एक पटेल ने मंगल साहू का ढाबा किराए पर लिया है। गांव की महिलाओं और मातृशक्ति ने इसी ढाबे पर पहुंचकर जांच की थी, उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।