मुरैना में कट्टे से फायरिंग के दो वीडियो इंस्टाग्राम पर, पुलिस कर रही युवक की पहचान
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
मुरैना में एक युवक के रात में कट्टे से गोली चलाने के दो वीडियो सोशल मीडिया पर आए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और युवक की पहचान कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
मुरैना में एक युवक के कट्टे से फायरिंग करने के दो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि युवक ने रात के वक्त दो अलग-अलग जगहों पर गोली चलाई और खुद ही उसका वीडियो बनाया। बुधवार शाम ये दोनों वीडियो उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किए गए। यह इंस्टाग्राम आईडी किशनपुर के रहने वाले श्याम किरार के नाम से बताई जा रही है। वीडियो सामने आते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
दोनों वीडियो अलग-अलग जगहों के बताए जा रहे हैं। पहला वीडियो सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराजपुरा में एक खेत का है। इसमें युवक रात में कट्टे से फायरिंग करता दिखता है। दूसरा वीडियो रामनगर में युवक के घर के पास का बताया जा रहा है। इसमें भी वह रात के अंधेरे में कट्टे से गोली चलाता नजर आता है। दोनों वीडियो युवक ने खुद बनाए हैं।
सीएसपी कविन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि सोशल मीडिया पर आए वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि फायरिंग के ये वीडियो कब बनाए गए थे। उन्होंने कहा कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।