रविवार, 15 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

करेरा का 24 साल का पंकज सोनी स्मैक की ओवरडोज से चल बसा, मेडिकल कॉलेज में टूटी सांस

अस्पताल के बाहर एम्बुलेंस और स्ट्रेचर, एक आदमी खड़ा, पुलिसकर्मी मेज पर लिखता हुआ तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
समाज PT24 समाज डेस्क

शिवपुरी जिले के करेरा कस्बे में स्मैक की ओवरडोज से 24 साल के पंकज सोनी की जान चली गई। बुधवार रात शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजन उसे शाम करीब 6 बजे नशे की हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

पंकज करेरा के वार्ड नंबर 2 में गाजिशाह मोहल्ले का रहने वाला था। वह रामकिशोर सोनी का बेटा था और गांव-गांव फेरी लगाकर कपड़े बेचता था।

उसके बड़े भाई चंद्रकांत सोनी ने बताया कि करीब ढाई साल पहले पंकज गलत संगत में पड़ गया था। उसके बाद उसे स्मैक की लत लग गई और नशे की तलब धीरे-धीरे बढ़ती चली गई। घरवाले उसे नशे से दूर रखने और घर पर रोकने की कोशिश करते थे, लेकिन वह कोई न कोई बहाना बनाकर घर से निकल जाता था। बुधवार को भी उसने स्मैक का नशा किया और उसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई।

परिजन का कहना है कि डॉक्टरों ने मौत की वजह नशे की ओवरडोज बताई है। गुरुवार दोपहर पुलिस ने मर्ग कायम किया और शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

#इंदौर#समाज#PT24#Society#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन