इंदौर में सड़क पर पानी बहाने वाले 16 लोगों के चालान, नगर निगम ने दो दिन समझाया था
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
इंदौर नगर निगम ने मुराई मोहल्ला की गली नंबर-2 में सड़क पर पानी बहाने वाले 16 नागरिकों के चालान बनाए। दो दिन के जागरूकता अभियान के बाद भी लोग नहीं माने थे।
इंदौर नगर निगम ने पानी की बर्बादी के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। पीने के पानी की बर्बादी रोकने के लिए निगम जागरूकता अभियान चला रहा है। अब सड़क पर पानी बहाने वालों के चालान भी काटे जा रहे हैं।
सोमवार को मुराई मोहल्ला की गली नंबर-2 में सड़क पर पानी बहाने वाले 16 नागरिकों के चालान बनाए गए। निगम की टीम सुबह मौके पर पहुंची और जोनल अधिकारी राहुल सूर्यवंशी के निर्देश पर यह कार्रवाई की।
इसकी शुरुआत कुछ दिन पहले हुई, जब निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने जोन-12 के वार्ड 62 का निरीक्षण किया। वहां सड़क पर पानी बहता देखकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को समझाया जाए और पानी की बर्बादी रोकी जाए।
इसके बाद उपयंत्री सौरभ समैया, सहायक सीएसआई चेतन, जल प्रदाय विभाग और टीम MUSE ने लगातार दो दिन तक इलाके में जागरूकता अभियान चलाया। लोगों को समझाया गया कि वे अपने निजी नलों में टोंटियां लगवाएं और पानी सड़क पर न बहाएं।
इसके बावजूद कुछ लोग जलापूर्ति के दौरान सड़क पर पानी बहाते रहे। इसी वजह से सोमवार को 16 लोगों के चालान बनाए गए।
गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।