गुरूवार, 12 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

इंदौर में किसान से सवा करोड़ की ठगी, RBI अफसर बनकर कॉल करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

जुर्म PT24 अपराध डेस्क

पलासिया पुलिस ने पंजाब की बरनाला जेल में बंद दो आरोपितों को रिमांड पर लिया है। उन पर रिजर्व बैंक का अफसर बनकर किसान से 1 करोड़ 25 लाख रुपये ठगने का आरोप है।

इंदौर की पलासिया पुलिस ने बीमा और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अफसर बनकर देशभर में ठगी करने के आरोपित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित पंजाब की बरनाला जेल में बंद थे। उनके खिलाफ एक किसान से सवा करोड़ रुपये की ठगी का केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने दोनों को रिमांड पर ले लिया है।

टीआई सुरेंद्र सिंह के मुताबिक यह मामला दो साल पहले रघुवीर सिंह राठौर की शिकायत पर धोखाधड़ी के प्रकरण के रूप में दर्ज हुआ था। पुलिस ने जिन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम सीएस रामकुमार उर्फ शिवेश्वर पांडे और चंदन कुमार उर्फ कमल पटनायक हैं।

टीआई के मुताबिक किसान रघुवीर ने पुलिस को बताया कि आरोपितों ने खुद को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का अफसर बताकर कॉल किया था। कॉल करने वालों ने अपने नाम अजय सक्सेना और पुरुषोत्तम सिंह बताए थे। उन्होंने किसान को बैंक के मिसलेनियस फंड से करोड़ों रुपये दिलाने का झांसा दिया था।

इसके बाद आरोपितों ने कई तरह के बहाने बनाए। इनमें अकाउंट अपडेट, आरटीजीएस, फाइल कोलेजिमा, फाइल ओपन, नोटिफिकेशन, फंड ट्रांसफर, गारंटर सुरक्षा, इनकम टैक्स, आरबीआई की अनुमति और बीमा पॉलिसी शामिल थे। इन्हीं बहानों से उन्होंने पूजा कुमारी और अजय सक्सेना के खातों में 1 करोड़ 25 लाख रुपये जमा करवा लिए। आरोप है कि उन्होंने फर्जी पेपर बनाकर भेजे और आरटीजीएस और एनईएफटी के जरिए रुपये ले लिए।

फरियादी ने पलासिया थाने में भी शिकायत की थी, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। इसी बीच पंजाब पुलिस ने आरोपितों को एक फर्जीवाड़े में गिरफ्तार कर लिया। फरियादी पंजाब पुलिस से मिले और कोर्ट में परिवाद दायर कर केस दर्ज करवाया। सोमवार को पलासिया पुलिस ने दोनों आरोपितों को पंजाब से रिमांड पर ले लिया।

#इंदौर#जुर्म#PT24#Crime#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन