गुरूवार, 12 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

एमपी में 20 दिसंबर को पहली शिक्षक पात्रता परीक्षा, 34199 शिक्षक देंगे ऑफलाइन एग्जाम

रोशनी भरी कक्षा में एक व्यक्ति किताबें और कागज व्यवस्थित कर रहा है तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
पढ़ाई PT24 शिक्षा डेस्क

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मध्यप्रदेश में शिक्षकों की पहली पात्रता परीक्षा 20 दिसंबर को जिला मुख्यालयों में होगी। 34199 सरकारी और निजी स्कूलों के शिक्षकों ने आवेदन किया है।

मध्यप्रदेश के शिक्षकों की पहली पात्रता परीक्षा 20 दिसंबर को होगी। यह परीक्षा सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हो रही है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इसकी तारीख तय कर दी है।

सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार से कहा है कि वह वर्ष 2028 तक तीन साल के अंतराल में पात्रता परीक्षा लेकर शिक्षकों की पात्रता की जांच करे। कोर्ट ने हर साल दो परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं, लेकिन एमपी में इस साल सिर्फ एक ही परीक्षा हो पाएगी।

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने लोक शिक्षण आयुक्त को पत्र लिखकर बताया था कि दस नवंबर के बाद मंडल कभी भी परीक्षा कराने के लिए तैयार है। मंडल ने 13 दिसंबर या 20 दिसंबर, इनमें से किसी एक तारीख का प्रस्ताव भी रखा था। इसके बाद लोक शिक्षण आयुक्त कार्यालय ने 20 दिसंबर पर अपनी सहमति दे दी।

सहमति मिलने के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव बुद्धेश वैद्य ने परीक्षा की तारीख का ऐलान किया। उनकी ओर से जारी सूचना के मुताबिक परीक्षा जिला मुख्यालयों में होगी और सुबह 11 बजे से शुरू होगी। विस्तृत निर्देश मंडल अलग से जारी करेगा।

प्रदेश में पात्रता परीक्षा के दायरे में आने वाले शिक्षकों की संख्या डेढ़ लाख के करीब बताई जा रही है। लोक शिक्षण आयुक्त के प्रस्ताव पर पहले कर्मचारी चयन मंडल ने ऑनलाइन परीक्षा के लिए आवेदन लेना शुरू किया था।

इसी बीच शिक्षक संगठनों ने मांग रखी कि परीक्षा ऑफलाइन कराई जाए। उनका तर्क था कि गांवों में तैनात शिक्षकों को कंप्यूटर चलाने में कम महारत है। स्कूल शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद ऑफलाइन परीक्षा पर सहमति बनी। परीक्षा की एजेंसी भी कर्मचारी चयन मंडल से बदलकर माध्यमिक शिक्षा मंडल को बना दिया गया।

माध्यमिक शिक्षा मंडल के एजेंसी बनने के बाद आवेदन की तारीख दो बार बढ़ाई गई। कुल मिलाकर आवेदन की तारीख तीन बार बढ़ाई गई थी। फिर भी शिक्षक संगठनों के पात्रता परीक्षा का विरोध करने के चलते सिर्फ 34199 शिक्षकों ने आवेदन किया। इनमें 20 हजार सरकारी शिक्षक हैं और करीब 14 हजार निजी स्कूलों के शिक्षक हैं।

#इंदौर#पढ़ाई#PT24#Education#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन