गुरूवार, 19 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

डिंडौरी जनसुनवाई में करीब 50 आवेदन, रास्ता बंद करने और वन समिति चुनाव की शिकायतें

दिन के उजाले में बड़े कमरे में लोग मेजों पर कागजों की फाइलें देख रहे हैं तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
शहर PT24 शहर डेस्क

डिंडौरी कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में ग्रामीणों ने घर का रास्ता बंद करने और वन समिति के चुनाव को मान्यता न मिलने की शिकायत की। जिला पंचायत CEO ने समय पर समाधान के निर्देश दिए।

डिंडौरी में मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में जनसुनवाई हुई। ग्रामीण इलाकों से आए लोगों ने अफसरों को करीब 50 आवेदन सौंपे। इनमें रास्ता बंद करने और वन समिति के चुनाव को मान्यता न देने की शिकायतें भी थीं।

जिला पंचायत CEO दिव्यांशु चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समाधान समय पर किया जाए।

घाना घाट की रहने वाली बिट्टी बाई ने अपनी शिकायत में कहा कि उनकी मां गुलाबी बाई दिव्यांग हैं और आंखों से देख नहीं सकतीं। उनका घर आबादी वाली जमीन पर बना है। बिट्टी बाई का आरोप है कि उनके भाई राम सिंह और भतीजे गणेश ने कंटीले तार लगाकर घर का रास्ता बंद कर दिया है। इस वजह से उनकी मां शौचालय तक भी नहीं जा पा रही हैं।

मोहगांव की सुमन बाई नागेश ने वन समिति के चुनाव को मान्यता न मिलने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि वन विभाग ने 18 अक्टूबर 2000 को कक्ष क्रमांक 505 के 379.6 हेक्टेयर जंगल के प्रबंधन और सुरक्षा की जिम्मेदारी समिति को सौंपी थी।

सुमन बाई के मुताबिक 13 अगस्त 2026 को इलेक्शन कमीशन के प्रावधानों के तहत समिति का चुनाव कराया गया। इसमें कुंवर सिंह मरावी अध्यक्ष चुने गए और 12 सदस्यों की कार्यकारिणी बनाई गई।

उन्होंने यह भी बताया कि पड़रिया गांव के हर्रा टोला के ग्रामीणों ने इस चुनाव पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद वन विभाग ने वहां भी चुनाव करा दिया।

सुमन बाई का आरोप है कि विभाग उनकी वन समिति को मान्यता नहीं दे रहा है और निर्वाचन की प्रक्रिया रोक दी गई है। उनका कहना है कि इस मामले में वे पिछले तीन-चार बार से अधिकारियों के चक्कर काट रही हैं, लेकिन अब तक बात आगे नहीं बढ़ी।

#इंदौर#शहर#PT24#Civic#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन