दिल्ली के तीन बड़े स्टेशनों पर 15 नवंबर तक पार्सल बुकिंग बंद, भोपाल से नहीं जा सकेगा माल
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
दीपावली और छठ के बाद ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और आनंद विहार स्टेशन पर पार्सल बुकिंग और लोडिंग-अनलोडिंग 15 नवंबर तक रोक दी है।
दीपावली और छठ पूजा के बाद ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ती है। इसी को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों पर पार्सल बुकिंग और सामान की लोडिंग-अनलोडिंग पर अस्थायी रोक लगा दी है।
यह पाबंदी नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर 15 नवंबर तक लागू रहेगी। रेलवे का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशनों पर भीड़ का दबाव कम करने के लिए यह फैसला लिया गया है।
पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि रोक की इस अवधि में इन स्टेशनों पर पार्सल बुक नहीं होंगे। साथ ही पार्सल की लोडिंग और अनलोडिंग भी नहीं की जा सकेगी।
हालांकि, आनंद विहार और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर तय की गई जगहों से पार्सल की लोडिंग-अनलोडिंग की इजाज़त रहेगी।
रेलवे ने यात्रियों के निजी सामान को ले जाने पर रोक नहीं लगाई है। रजिस्टर्ड अखबारों और पत्रिकाओं को भी नियम के मुताबिक छूट दी गई है।
रेलवे प्रशासन ने पार्सल का कारोबार करने वालों और ग्राहकों से अपील की है कि पार्सल बुक कराने से पहले संबंधित स्टेशन पर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ज़रूर ले लें।
गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।