मंगलवार, 10 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

धार के डही में पत्नी की फालिये से हत्या, आरोपी पति छह घंटे में खेत से गिरफ्तार

गांव के कच्चे घर के बाहर पुलिसकर्मी खड़े हैं, पास मोटरसाइकिल और जीप दिखती है तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
जुर्म PT24 अपराध डेस्क

डही थाना क्षेत्र के नरझली गांव में चरित्र पर शक के विवाद में पत्नी की धारदार फालिये से हत्या कर दी गई। फरार आरोपी पति को पुलिस ने छह घंटे के भीतर उसके खेत से पकड़ लिया।

धार जिले के डही थाना क्षेत्र में एक महिला की उसके ही पति ने कथित तौर पर धारदार फालिये से हत्या कर दी। मामला ग्राम नरझली के भैंसमंगा फलिये का है। पुलिस के मुताबिक वारदात के बाद फरार हुए आरोपी पति को डही पुलिस ने सिर्फ छह घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 7 नवंबर की रात करीब आठ बजे भैंसमंगा फलिये की रहने वाली छीताबाई अपने घर में चूल्हे पर खाना बना रही थीं। उसी दौरान उनके पति छगन अलावा ने चरित्र पर शक को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया।

झगड़ा बढ़ता गया और आरोप है कि छगन ने पत्नी की पीठ पर धारदार फालिये से जानलेवा वार कर दिए। गहरी चोट लगने और बहुत ज्यादा खून बहने से छीताबाई की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी पति घटनास्थल से भाग गया।

सूचना मिलते ही डही पुलिस मौके पर पहुंची। फरियादी सखाराम अलावा की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 137/2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी।

मामले को गंभीर मानते हुए धार के पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन में पुलिस टीम बनाई गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर और कुक्षी के एसडीओपी ओमप्रकाश अहीर ने टीम का मार्गदर्शन किया। टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और घटना के छह घंटे के भीतर सोमरिया अलावा के बेटे छगन अलावा को उसके खेत से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि चरित्र पर शक को लेकर पत्नी से उसका विवाद हुआ था। पत्नी ने उसकी बात नहीं सुनी तो उसने फालिये से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हुआ धारदार फालिया भी जब्त कर लिया है।

आरोपी को कुक्षी की अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक शरद बर्डे, सहायक उपनिरीक्षक थानसिंह जमरा, प्रधान आरक्षक भारतसिंह कनेश, चन्दरसिंह और बसंत, आरक्षक सुमित, सौरभ और भूपेंद्र तथा महिला आरक्षक फिना रावत की अहम भूमिका रही।

#इंदौर#जुर्म#PT24#Crime#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन