मंगलवार, 10 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

टीआई दिलीप पुरी गोस्वामी हत्याकांड से जुड़े आरोपी मोहिन जायसवाल की मौत, ब्रेन स्ट्रोक के बाद दो दिन से चल रहा

सुबह की रोशनी में हाईवे पर दो पुलिसकर्मी बैरिकेड के पास खड़े हैं, पास में ढका ट्रक है तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
जुर्म PT24 अपराध डेस्क

अहमदाबाद के रहने वाले मोहिन जायसवाल पर अवैध शराब नेटवर्क से जुड़े होने का आरोप था। एसडीओपी आदित्य तिवारी ने मौत की पुष्टि की है।

इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर खातेगांव थाना क्षेत्र में पिछले दिनों शराब से भरे मिनी ट्रक से कुचलकर टीआई दिलीप पुरी गोस्वामी की हत्या हुई थी। इस हत्या के मामले में अवैध शराब से जुड़े नेटवर्क के आरोपी मोहिन जायसवाल की रविवार को मौत हो गई। मोहिन अहमदाबाद का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि उसे ब्रेन स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

हत्याकांड और अवैध शराब नेटवर्क की जांच में लगी एसआईटी भी अहमदाबाद में उस पर नजर रखे हुए थी। करीब दो दिन से मोहिन का इलाज चल रहा था। उसका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा।

मोहिन जायसवाल की मौत की पुष्टि कन्नौद के एसडीओपी आदित्य तिवारी ने की है। आदित्य तिवारी एसआईटी में भी शामिल हैं। उनके मुताबिक मौत बीमारी की वजह से होना सामने आया है। इस बारे में और विस्तार से जानकारी जुटाई जा रही है।

अब उस घटना पर नजर डालें, जिससे यह पूरा मामला शुरू हुआ। 1 नवंबर की रात इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर खातेगांव थाना क्षेत्र में खातेगांव थाने के टीआई गोस्वामी चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान अवैध शराब से भरे मिनी ट्रक के चालक ने उन्हें कुचल दिया था। इसके बाद वह गाड़ी मोड़कर वहां से भाग निकला था। आगे जाकर कुछ दूरी पर वह गाड़ी छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू की थी।

बाद में पुलिस ने ड्राइवर गजेंद्र उर्फ अक्कू और उसके सहयोगी धीरज को गिरफ्तार किया। दोनों को देवास होते हुए खातेगांव ले जाया जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में उन्होंने भागने की कोशिश की थी। इसके बाद पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया, जिसमें दोनों घायल हो गए थे। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया था।

#इंदौर#जुर्म#PT24#Crime#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन