रविवार, 15 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

भोपाल में मेट्रो ठेका कंपनी पर 12 हजार 500 रुपए जुर्माना, डंपरों से सड़क पर फैली मिट्टी

निर्माणाधीन सड़क पर डंपर खड़ा है, कर्मचारी कीचड़ और मिट्टी साफ कर रहे हैं तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
शहर PT24 शहर डेस्क

भोपाल नगर निगम ने मोहन कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड पर जुर्माना लगाया। डंपरों से भारत टॉकीज ओवरब्रिज पर गंदगी और 80 फीट रोड पर कीचड़ फैल गया था।

भोपाल नगर निगम ने मेट्रो का निर्माण कर रही ठेका कंपनी पर 12 हजार 500 रुपए का जुर्माना लगाया है। बुधवार की रात डंपरों से भारत टॉकीज ओवरब्रिज पर गंदगी और 80 फीट रोड पर कीचड़ फैल गया था।

गुरुवार सुबह 10 बजे निगम के जोन-9 के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी बलवीर मलिक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने डंपरों को रुकवाया और कार्रवाई की। मलिक ने बताया कि हमीदिया चौराहे पर स्थित भारत टॉकीज ओवरब्रिज पर गंदगी फैलाने के लिए मोहन कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड पर 12 हजार 500 रुपए का जुर्माना किया गया है।

सड़क पर कीचड़ फैलने की शिकायत सफाई कर्मचारियों और वहां रहने वालों ने की थी। गंदगी और कीचड़ से हजारों राहगीर परेशान हो रहे थे।

भोपाल में मेट्रो के ब्लू और ऑरेंज कॉरिडोर का काम चल रहा है। ऑरेंज लाइन सुभाषनगर से करोंद चौराहे तक है, जबकि ब्लू लाइन पर भदभदा से रत्नागिरी तिराहे तक काम हो रहा है। ज्यादातर काम रात में होता है, ताकि डंपरों की आवाजाही से ट्रैफिक जाम की हालत न बने। रात में ये डंपर रफ्तार से दौड़ते हैं।

इन डंपरों में मिट्टी भरकर ले जाई जाती है। यही मिट्टी डंपरों से सड़क पर गिरती है और कीचड़ बन जाती है। बुधवार की रात भी मिट्टी सड़कों पर फैल गई थी, इसी वजह से गुरुवार को यह कार्रवाई हुई।

यह पहला मौका नहीं है। करीब एक महीने पहले भी डंपरों से मिट्टी सड़क पर फैली थी और निगम ने तब भी जुर्माना लगाया था। इसके बावजूद हालात नहीं सुधरे, तो निगम के अमले ने गुरुवार को दोबारा कार्रवाई की।

#इंदौर#शहर#PT24#Civic#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन