मंगलवार, 17 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

भिंड में हाईवे किनारे खड़े डंपर में ट्रक की टक्कर, मकान में घुसा डंपर, दो लाख रुपए के नुकसान की बात

सुबह की रोशनी में सड़क किनारे छोटा घर, पेड़, बिजली के खंभे और खाली खेत दिखते हैं तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
जुर्म PT24 अपराध डेस्क

भिंड में नेशनल हाईवे-719 पर तेज रफ्तार ट्रक ने खड़े डंपर में टक्कर मारी। डंपर मकान में जा घुसा, ट्रक के दो सवार घायल हुए और ट्रक चालक फरार है।

भिंड में रविवार को नेशनल हाईवे-719 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े डंपर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद डंपर अनियंत्रित हो गया और पास में ही बने एक मकान में जा घुसा। हादसे में मकान क्षतिग्रस्त हो गया। अचानक हुए जोरदार धमाके से घर में मौजूद परिवार घबरा गया और बाहर निकल आया।

यह घटना देहात थाना क्षेत्र में ग्वालियर रोड पर स्थित व्हाइट हाउस के पास की है। मकान मालिक आनंद गुप्ता ने बताया कि अचानक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर परिवार के लोग घबराकर घर से बाहर निकले, तो देखा कि डंपर उनके मकान में घुसा हुआ है। उन्होंने बताया कि डंपर की टक्कर से मकान को काफी नुकसान पहुंचा है। आनंद गुप्ता के मुताबिक, हादसे में करीब दो लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

वहीं, डंपर में टक्कर मारने वाले ट्रक में दो लोग सवार थे, जो इस हादसे में घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए ग्वालियर ले जाया गया।

हादसे की सूचना मिलने पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

#इंदौर#जुर्म#PT24#Crime#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन