सोम‌वार, 16 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

मैहर में ब्रेक फेल होने से कार पलटी, पति-पत्नी और 6 माह की बच्ची को मामूली चोटें

पहाड़ी सड़क पर पलटी कार के पास पुलिसकर्मी और लोग खड़े हैं, दिन का उजाला तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
शहर PT24 शहर डेस्क

मैहर जिले की गोरसरी घाटी में शनिवार दोपहर ब्रेक फेल होने से कार बेकाबू होकर पलट गई। कार में सवार परिवार के तीनों लोगों को अमरपाटन सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मैहर जिले की गोरसरी घाटी में शनिवार दोपहर एक कार के ब्रेक फेल हो गए। इसके बाद कार बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार पति-पत्नी और उनकी 6 माह की बच्ची को मामूली चोटें आईं।

जानकारी के अनुसार, मैहर के रहने वाले ऋषभ गुप्ता अपनी पत्नी वैष्णवी गुप्ता और 6 माह की बच्ची के साथ ब्यौहारी में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम से लौटते समय गोरसरी घाटी में उनकी कार (MP19 CC7827) के ब्रेक फेल हो गए, जिससे कार पलट गई।

हादसे के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने कार में सवार तीनों लोगों को बाहर निकाला और उन्हें अमरपाटन सिविल अस्पताल पहुंचाया। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरी जांच के बाद भी तीनों को मामूली चोटें ही बताई गई हैं।

#इंदौर#शहर#PT24#Civic#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन