सोम‌वार, 16 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

रतनगढ़ माता के दर्शन को जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो महिलाओं की मौत, 17 श्रद्धालु घायल

दोपहर की रोशनी में ग्रामीण सड़क पर पुलिस पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली देख रही है तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
शहर PT24 शहर डेस्क

दतिया में शनिवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली मोड़ पर पलट गई। ट्रॉली में करीब 20 से 22 लोग सवार थे।

दतिया में शनिवार सुबह माता रतनगढ़ के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 17 श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। ट्रॉली में करीब 20 से 22 लोग सवार थे।

हादसा मंदिर के रास्ते में दूल्हा देव पार्किंग के आगे एक मोड़ पर हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर मोड़ पर अनियंत्रित हो गया, जिससे ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में जिन दो महिलाओं की मौत हुई, उनके नाम गायत्री देवी और मीरा देवी हैं।

ट्रॉली में सवार सभी श्रद्धालु भिंड जिले के भीकमपुरा गांव के रहने वाले बताए गए हैं। ये सभी लोग माता रतनगढ़ के दर्शन के लिए जा रहे थे।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। सेवढ़ा की एसडीओपी दिव्या राजावत ने बताया कि शुरुआती जांच में ट्रैक्टर की तेज रफ्तार के कारण हादसा होने की बात सामने आ रही है। पुलिस घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच कर रही है।

#इंदौर#शहर#PT24#Civic#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन