भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर दो दिन के दौरे पर पहली बार बड़वानी आएंगे
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर पहली बार बड़वानी जिले के दौरे पर आ रहे हैं। वे शनिवार को शाम 6 बजे ठीकरी पहुंचेंगे। दो दिन के इस दौरे में वे संगठन की बैठकों और अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनके आने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि प्रदेश संगठन महामंत्री खंडवा और खरगोन जिले का दौरा करते हुए महेश्वर से ठीकरी आएंगे। यहां सांवरिया गार्डन में वे जिला बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद जिला प्रबंध समिति की बैठक में शामिल होंगे। रात में उनका विश्राम खलघाट में रहेगा।
रविवार, 15 नवंबर को सुबह 11:30 बजे चंद्रशेखर पानसेमल पहुंचेंगे। वहां भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री स्व. अनूप मिश्रा के घर जाकर शोक संवेदना जताएंगे। फिर दोपहर 12:30 बजे निवाली में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर होने वाले प्रतिमा अनावरण और जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 2 बजे वे इंदौर के लिए रवाना होंगे।
जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि दौरे की तैयारियों के लिए शुक्रवार को वर्चुअल जिला बैठक हुई। इसमें जिला अध्यक्ष अजय यादव और जिला संगठन प्रभारी बाबूलाल यादव मौजूद थे। बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग इंतज़ाम की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक का संचालन जिला महामंत्री भागीरथ कुशवाह ने किया और सचिन चौहान ने आभार माना।
गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।