गुरूवार, 19 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

अमेज़न से ठगी के मामले में दुकानदार नमन गर्ग की जमानत अर्जी कोर्ट ने खारिज की

सरकारी इमारत के बाहर कुछ लोग अंदर जा रहे हैं, एक व्यक्ति खिड़की पर खड़ा है तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
जुर्म PT24 अपराध डेस्क

फर्जी अकाउंट से मंगाए गए मोबाइल सस्ते में खरीदने के आरोप में गिरफ्तार राजस्थान के दुकानदार नमन गर्ग की जमानत याचिका सोमवार को कोर्ट ने खारिज कर दी।

अमेज़न से ठगी कर हासिल किए गए मोबाइल सस्ते दाम पर खरीदने के मामले में राजस्थान के दुकानदार नमन गर्ग की जमानत याचिका सोमवार को कोर्ट ने खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि मामले की परिस्थितियों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, इसलिए जमानत देने का आधार नहीं बनता।

पुलिस ने इस मामले में बारां, राजस्थान के रहने वाले नमन गर्ग (24), पिता चेतन गर्ग को गिरफ्तार किया था। नमन की ओर से कोर्ट में जमानत की अर्जी लगाई गई थी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने उसे नामंजूर कर दिया।

मामले का खुलासा 31 अगस्त को हुआ था। एक व्यक्ति ने कैंट थाने में शिकायत की थी। उसने बताया कि शेखर मीना ने अमेज़न एप पर करीब 65 हजार रुपये का वनप्लस मोबाइल 45 हजार रुपये में देने का लालच दिया था। इसके लिए 12 हजार रुपये एडवांस भी ले लिए गए। लेकिन न मोबाइल दिया गया और न ही पैसे लौटाए गए।

शिकायत की जांच के दौरान पुलिस ने शेखर को बुलाकर पूछताछ की। इसमें ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर एक बड़े फ्रॉड का खुलासा हुआ।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि शेखर अलग-अलग नाम और मोबाइल नंबर से अमेज़न पर फर्जी अकाउंट बनाता था। इन अकाउंट से वह महंगे मोबाइल फोन का ऑर्डर देता था और पहले ऑनलाइन भुगतान कर देता था। मोबाइल की डिलीवरी आने पर वह कर्मचारी से कह देता था कि घर पर कोई नहीं है। इसके बाद पार्सल की डिलीवरी रोक दी जाती थी।

फिर वह अमेज़न की रिफंड प्रक्रिया का फायदा उठाकर मोबाइल की पूरी रकम अपने बैंक खाते में वापस ले लेता था। रकम वापस मिलने के बाद वह कूरियर कंपनी के कर्मचारियों से संपर्क करके उसी मोबाइल का पार्सल भी हासिल कर लेता था। यानी मोबाइल भी उसके पास आ जाता था और पैसे भी वापस मिल जाते थे।

संदिग्ध गतिविधियों की वजह से अमेज़न अकाउंट ब्लॉक हो जाता तो शेखर नए नाम और मोबाइल नंबर से दूसरा अकाउंट बना लेता था। इसके लिए बड़ी संख्या में सिम कार्ड और मोबाइल नंबर इस्तेमाल किए जाते थे। जांच में एक टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी की भूमिका भी सामने आई। वह शेखर को सिम कार्ड उपलब्ध कराने और ओटीपी के जरिए अमेज़न अकाउंट बनाने में मदद करता था।

पुलिस के अनुसार, शेखर ठगी से हासिल किए गए मोबाइल अपने परिचित दुकानदारों और दूसरे लोगों को कम कीमत पर बेचता था। नमन गर्ग इन्हीं दुकानदारों में से एक है, जिसने शेखर मीना से सस्ते में फोन खरीदे थे।

#इंदौर#जुर्म#PT24#Crime#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन