मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:30 IST

यौन शोषण से त्रस्त नर्स की खुदकुशी, मामला दर्ज

नागपुर के धंतोली में शादी का झांसा देकर नर्स युवती का यौन शोषण करके खुदकुशी के लिए मजबूर करनेवाले युवक के खिलाफ धंतोली पुलिस ने मामला दर्ज किया है. मृतक 30 वर्षीय युवती के आरोपी सचिन दहाट के साथ 2015 से प्रेम संबंध थे. सचिन पुणे में पीएचडी कर रहा था. शिकायत के अनुसार सचिन ने युवती को शादी करने का झांसा दिया. उसने युवती से शारीरिक संबंध बनाए. बाद में शादी करने से इनकार कर दिया. इसे लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा. सचिन ने युवती के साथ लिए गए फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करके रिश्तेदारों को भेजने की धमकी दी. उसके बर्ताव से युवती सदमे में आ गई. इसी तनाव में उसने 19 अगस्त को फांसी लगाकर जान दे दी. धंतोली पुलिस ने प्रकरण की जांच आरंभ की. युवती के मां की शिकायत पर सचिन के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया गया है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे