यशोधरा नगर में महिला से अश्लील हरकत, आरोपी पर मामला दर्ज
नागपुर के यशोधरा नगर थाना क्षेत्र में एक महिला से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर 28 वर्षीय युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी ज्ञानेश्वर नारायण घुमे, निवासी कोलबा स्वामी मंदिर के पास, यशोधरा नगर है. आरोप है कि वह महिला को देखकर लगातार अश्लील हरकतें करता था।
25 सितंबर की सुबह महिला अपने घर की टेरेस पर सफाई कर रही थी। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर महिला को देखकर अश्लील हरकत की. इस घटना से महिला को शर्मिंदगी और मानसिक परेशानी हुई।
महिला की शिकायत के आधार पर यशोधरा नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।