Vivo ने चीन में उतारी X500 सीरीज, तीन फ्लैगशिप फोन में दमदार कैमरा और बड़ी बैटरी
Vivo ने चीन में X500, X500 Pro और X500 Pro Max लॉन्च किए, जिनमें 200MP तक कैमरा और 8,000mAh तक बैटरी दी गई है।
टेक कंपनी विवो ने चीन में अपनी नई X500 सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में तीन मॉडल शामिल हैं - विवो एक्स500, विवो एक्स500 प्रो और विवो एक्स500 प्रो मैक्स। ये तीनों स्मार्टफोन प्रीमियम रेंज में लाॅन्च किए गए हैं।
कीमत की बात करें तो विवो एक्स500 के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत CNY 5,499 यानी करीब 79,000 रुपये रखी गई है। 12GB + 512GB वैरिएंट के लिए CNY 5,999 यानी करीब 86,000 रुपये और 12GB + 1TB वैरिएंट के लिए CNY 6,999 यानी करीब 1,00,000 रुपये चुकाने होंगे।
विवो एक्स500 प्रो के 12GB + 256GB वैरिएंट की कीमत CNY 6,499 यानी करीब 93,000 रुपये है। 12GB + 512GB वैरिएंट CNY 7,499 यानी करीब 1,07,000 रुपये का और 12GB + 1TB वैरिएंट CNY 8,499 यानी करीब 1,22,000 रुपये का है।
सीरीज के सबसे टॉप मॉडल विवो एक्स500 प्रो मैक्स के 12GB + 256GB वैरिएंट की कीमत CNY 6,999 यानी करीब 1,00,000 रुपये है। 12GB + 512GB वैरिएंट के लिए CNY 7,999 यानी करीब 1,14,000 रुपये, 16GB + 512GB वैरिएंट के लिए CNY 8,499 यानी करीब 1,22,000 रुपये और 12GB + 1TB वैरिएंट के लिए CNY 8,999 यानी करीब 1,29,000 रुपये रखे गए हैं।
चीन में विवो एक्स500 प्रो मैक्स और विवो एक्स500 की बिक्री 24 सितंबर से शुरू होगी, जबकि विवो एक्स500 प्रो की बिक्री 29 सितंबर से शुरू होगी। एक्स500 डॉन, एकोझ ऑफ द अर्थ, नाइट फोटोग्राफी और सनी कलर में मिलेगा। वहीं एक्स500 प्रो सीरीज सनसेट और डॉन शेड में मिलेगी।
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो विवो एक्स500 में 6.59 इंच का 1.5K (1,260 x 2,750 पिक्सेल) अमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz और टच सैंपलिंग रेट 300Hz है। इसमें HDR सपोर्ट के साथ IP68 + IP69 रेटिंग भी दी गई है। यह फोन 3nm के ओक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेन्सिटी 9600M चिपसेट, G1 अल्ट्रा जीपीयू, V3+ ब्लूप्रिंट इमेजिंग चिप, 12GB तक एलपीडीडीआर5एक्स अल्ट्रा रैम और 1TB तक यूएफएस 4.1 स्टोरेज के साथ आता है।
कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है - 50-मेगापिक्सेल (f/1.68) प्राइमरी कैमरा, 50-मेगापिक्सेल (f/2.0) अल्ट्रावाइड कैमरा और 64-मेगापिक्सेल (f/2.55) पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, जो 3.1x ऑप्टिकल जूम और 100x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए 50-मेगापिक्सेल (f/2.0) कैमरा दिया गया है। बैटरी 7,500mAh की है, जिसमें 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 5G, 4G एलटीई, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाईफाई 7 और ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी भी दी गई है।
विवो एक्स500 प्रो में 6.36 इंच का 1.5K (1,216 x 2,660 पिक्सेल) अमोलेड डिस्प्ले है, जबकि एक्स500 प्रो मैक्स में 6.85 इंच का 2K (1,440 x 3,168 पिक्सेल) अमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक और पिक्सेल डेन्सिटी 507 पीपीआई है। ये दोनों फोन 2nm प्रोसेस पर बने फ्लैगशिप ग्रेड मीडियाटेक डायमेन्सिटी 9600 प्रो चिपसेट के साथ आते हैं, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 4.55GHz है। इनमें माली-जी2-अल्ट्रा-एनएक्स जीपीयू, V3+ और VS1 ब्लूप्रिंट इमेज चिप्स, 16GB तक एलपीडीडीआर5एक्स अल्ट्रा रैम और 1TB तक यूएफएस 4.1 स्टोरेज दिया गया है। दोनों में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
दोनों फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल प्राइमरी कैमरा और 50-मेगापिक्सेल अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। एक्स500 प्रो में 64-मेगापिक्सेल (f/2.52) का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है, वहीं प्रो मैक्स में 200-मेगापिक्सेल (f/2.67) का टेलीफोटो सेंसर दिया गया है। दोनों में 50-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। बैटरी की बात करें तो एक्स500 प्रो में 6,510mAh और विवो एक्स500 प्रो मैक्स में 8,000mAh बैटरी दी गई है।