मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:59 IST

विसर्जन बंदोबस्त से घर पहुंचे एएसआई की मौत

सीने में हुई तकलीफ, अस्पतालों पहुंचाने पर दम तोड़ा

विसर्जन बंदोबस्त से घर पहुंचे एएसआई की मौत

नागपुर

पुलिस विभाग से दुखद खबर सामने आई है. गणेश विसर्जन बंदोबस्त की ड्यूटी पूरी कर घर लौटे 56 वर्षीय सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) रविंद्र महादेवराव कोकांडे का अचानक निधन हो गया. सीने में तकलीफ के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनके निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर फैल गई. नागपुर शहर पुलिस मुख्यालय में कार्यरत एएसआई रविंद्र कोकांडे की गणेश विसर्जन बंदोबस्त के लिए पांचपावली थाना क्षेत्र में ड्यूटी लगाई गई थी. 27 सितंबर की रात करीब 1:30 बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद कोकांडे कपिलनगर स्थित अपने घर पहुंचे. खाना खाने के बाद सो गए. करीब 3:30 बजे अचानक उन्हें सीने में दर्द होने लगा. उन्होंने बेटे ऋषभ को जानकारी दी. परिजन उन्हें तत्काल टेका नाका निजी अस्पताल पहुंचाया. वहां से धंतोली के निजी अस्पताल और मेडिकल ले जाया गया. उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया. कोकांडे के निधन का पता चलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई. साथियों ने उन्हें मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी बताया है. कपिलनगर पुलिस ने अकस्मात मृत्यु का मामला दर्ज किया है. उनके परिवार में पत्नी शीला, दो बेटे ऋषभ और रोहित हैं. अधिकारी और कर्मियों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. सलामी देकर कपिलनगर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे